दोस्तों के साथ Ajay Devgn की लाडली ऐसी वीडियो बनाती आई नजर , वीडियो देख लोगो को आया गुस्सा

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) और एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू ना किया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। न्यासा देवगन का एक पुराना वीडियो (Nysa Devgan Viral Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ Twerk Dance करती नजर आ रही है। न्यासा का यह वीडियो (Nysa Devgan Dance Video) लोगों को खासा पसंद नहीं आ रहा है। यही कारण है कि सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना करते हुए उन्हें ट्रोल (Nysa Devgan Troll) कर रहे हैं।

न्यासा देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्किड्स में से एक है। न्यासा का इन दिनों जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह नया नहीं, बल्कि काफी पुराना है। वैसे तो न्यासा अक्सर अपने आउटफिट और दोस्तों के साथ मस्ती भरे वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर चर्चाओं में छाई रहती है।

whatsapp channel

google news

 

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन को इंटरनेट सेंसेशन कहना गलत नहीं होगा। दरअसल न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने खास पलों को अक्सर सोशल मीडिया के जरिए साझा भी करती हैं। ऐसे में कई बार उनके लुक्स को सोशल मीडिया यूजर पसंद करते हैं, तो कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।

मालूम हो कि काजोल की लाडली न्यासा इन दिनों स्विजरलैंड के Glion Institute of Higher Education से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी का कोर्स कर रही है। इससे पहले न्यासा सिंगापुर में हायर स्टडीज कर रही थी। न्यासा ने अपनी एजुकेशन (Nysa Devgan Education) की शुरुआत मुंबई से की थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही न्यासा बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है।

Share on