कच्चा बादाम वाली अंजली ने बीच जंगल से शेयर किया मंगल करते विडियो, फैंस बोले एक्जाम टाइम है रुक जाओ

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 मार्च 2023, 8:43 अपराह्न

Anjali Arora Video Viral: कच्चा बादाम से रातों-रात स्टार बनी अंजलि अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल शो लॉकअप से निकलने के बाद तो अंजलि अरोड़ा की फैन फॉलोइंग में दुगना इजाफा हुआ है। हाल फिलहाल अंजलि अरोड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हर दिन फैंस के दिलों को धड़काती नजर आ रही हैं। इस कड़ी में हाल ही में अंजलि ने अपना एक और नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पंजाबी गाने ‘तेरे नाल हसीन कोई ना’ पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। अंजलि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Anjali Arora

वायरल हुआ अंजली अरोड़ा का नया Video

अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 12 मिलियन से भी ज्यादा है। यही वजह है कि अंजलि अरोड़ा के हर तस्वीर और हर वीडियो शेयर होने के साथ ही वायरल होने लगता है। कुछ घंटों पहले ही अंजलि ने अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह जंगल में एक पंजाबी गाने पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही है। अंजलि अरोड़ा इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

बता दे अंजलि ने यह वीडियो रविवार को पोस्ट किया है और कुछ ही घंटों में इस वीडियो ने 3 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है। वही कमेंट करने वालों की भी भरमार लगी हुई है। कमेंट सेक्शन में जहां अंजलि के कुछ फैंस ने हार्ट इमोजी,, फायर इमोजी हग इमोजी के साथ प्यार बरसाया है, तो वहीं कई लोगों ने रिक्वेस्ट की है कि एग्जाम चल रहे हैं प्लीज अभी वीडियो मत पोस्ट करो। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- यार कल एग्जाम है, मत पोस्ट कर।

Anjali Arora

अपने हुस्न और अपनी अदाओं के जलवे दिखाती अंजलि अरोड़ा का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सिर्फ तेजी से वायरल ही नहीं हो रहा है, बल्कि फैंस जिस अंदाज में इस वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं वह भी बेहद दिलचस्प है। इन कमेंट के जरिये ही आप अंजलि अरोड़ा की फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा सकते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।