‘कच्चा बादाम’ के बाद Anjali Arora ने इस नए गाने पर लगाए ठुमके, फैंस बार-बार देख रहे Video ,देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 मई 2023, 1:35 अपराह्न

Anjali Arora Viral Video: भुबन बड्याकर के गाने ‘कच्चा बादाम’ पर अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखा सोशल मीडिया स्टार बनी अंजलि अरोड़ा इन दिनों खासा चर्चाओं में छाई हुई है। अंजलि अरोड़ा का नाम हर दिन सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाने के बाद अब अंजलि अरोड़ा रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में स्टंट करती नजर आने वाली है। वह इस बीच अंजलि अरोड़ा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बार-बार प्ले करके देख रहे हैं।

Anjali Arora

वायरल हुआ अंजलि अरोड़ा का वीडियो

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। महल 40 मिनट में इस वीडियो में 1 लाख के व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बार वीडियो में अंजलि अरोड़ा एक बार फिर जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। अंजलि अरोड़ा की ये आदाएं देख फैंस एक बार फिर उन पर फिदा हो गए हैं। यही वजह है कि कमेंट बॉक्स में उनके ठुमको की तारीफ करने वालों की भरमार लगी हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंजलि अरोड़ा किस तरह पंजाबी गाने पर जमकर गिद्दा करती नजर आ रही है। बता दे यह पहली बार नहीं है जब अरोड़ा ने इस तरह से लोगों को अपनी अदाओं से घायल किया हो। अंजलि अरोड़ा हर दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और तस्वीरें साझा कर फैंस के होश उड़ाती रहती है। वही जबसे अंजलि अरोड़ा के खतरों के खिलाड़ी 13 में बतौर कंटेस्टेंट आने की खबर सामने आई है, तब से फैंस के बीच उन्हें शो में देखने की हलचल मच गई है।

ये भी पढ़ें- Anjali Arora ने लाइव के दौरान बदले कपड़े, कैमरे में कैद हुई हरकत, देखें Video

बता दे इससे पहले अंजलि अरोड़ा कंगना रनौत के कंट्रोवर्शियल शो के पहले सीजन का भी हिस्सा रह चुकी है, जिसमें अंजलि अरोड़ा अपनी खूबसूरत अदाओं से लेकर अपने तीखे तेवर तक सब कुछ दिखा चुकी है। इतना ही नहीं कंगना के शो लॉकअप में अंजलि अरोड़ा ने मुन्वर फारुखी संग अपनी रोमांटिक साइड भी फैंस को दिखा काफी लाइमलाइट बटौरी थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।