‘कच्चा बादाम’ सिंगर अपने एक्सीडेंट पर बना डाला नया गाना, पहले से भी ज्यादा हो रहा Viral Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 मार्च 2022, 2:57 अपराह्न

‘कच्चा बादाम’ (Kacha Badam) फेम सिंगर भुबन बड्याकर इन दिनों सोशल मीडिया (Bhuban Badyakar Video Viral) पर टॉप ट्रेंड में छाए हुए है। साथ ही उनके गाने भी लोगों के दिलो-दिमाग में चढ़े हुए हैं। वहीं अब भुबन का नया गाना (Bhuban Badyakar New Song) भी रिलीज हो गया है। फैंस के लंबे इंतजार के बाद आया ये गाना रिलीज के साथ ही छा गया है। अपने एक गाने से रातों रात फेमस हुए भुबन बड्याकर अपने नए गाने के बाद एक बार फिर ट्रेंड में आ गये है। फैंस की प्रतिक्रिया से ये तो साफ है कि भुबन बड्याकर का ये गाना काफी जबरदस्त है। खास बात ये है कि अपने इस गाने को उन्होंने अपने के साथ जोड़ा है।

Bhuban Badyakar

वायरल हुआ Bhuban Badyakar का नया गाना

बता दे बीते दिनों यह खबर सुर्खियों में रही थी कि भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट हो गया है। उनके एक्सीडेंट की खबर में हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि गनीमत की बात यह रही कि इस हादसे में उन्हें किसी तरह की कोई गंभीर चोट नहीं आई। एक्सीडेंट के बाद जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो डॉक्टरों ने एक्स-रे रिपोर्ट करने के बाद बताया कि उन्हें किसी तरह की कोई अंदरूनी चोट नहीं आई है।

Bhuban Badyakar

वही ठीक होने के बाद भुबन बड्याकर एक बार फिर अपने काम पर लौट गए और उन्होंने अपना नया गाना Amar Notun Gari रिलीज किया, जिसका मतलब है- मेरी नई गाड़ी… अपने कार हादसे और अपने नए गाने के बारे में भुवन ने कहा- मैंने एक सेकेंड हैंड गाड़ी खरीदी, मैं उसे चलाने की कोशिश कर रहा था कि तभी दीवार से मैं टकरा गया। मुझे चोट लगी, अब मैं बिल्कुल ठीक हूं… तो मैंने सोचा कि नई गाड़ी पर गाना बनाऊं।

भुबन बड्याकर का यह नया मजेदार गाना Amar Notun Gari सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में उन्होंने बताया है कि- उनका एक्सीडेंट कैसे हुआ और कैसे भगवान ने उन्हें बड़ी चोट लगने से बचाया। भुबन बड्याकर के इस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं, जिससे यह साफ लग रहा है कि उनका नया गाना भी उनके सेंस को पसंद आ गया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।