HBD Kabir Bedi: 70 साल की उम्र में 30 साल छोटी लड़की से की चौथी शादी, बेटी से भी छोटी थी पत्नी!

कबीर बेदी (Kabir Bedi)…बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम जिसने फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ताउम्र सुर्खियां बटोरी। 16 जनवरी 1946 को जन्मे कबीर बेदी आज 75 साल के हो गए है। कबीर बेदी ने अपने बॉलीवुड सफर (Kabir Bedi Movie) में कई दमदार फिल्मी की। उनके अभिनय का सफर काफी लंबा और बुलंद रहा। कबीर बेदी की जिंदगी को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी पर्सनल लाइफ किसी ड्रामा से कम नहीं है। कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में चौथी शादी (Kabir Bedi Fourth Marriage) खुद से 30 साल छोटी परवीन दुसांझ (Parveen Dusanj) से की थी।

विवादों से रहा कबीर का खास नाता

कबीर बेदी अब तक चार शादियां कर चुके हैं। उन्होंने 30 साल छोटी परवीन दुसांझ से परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच रहते हुए शादी की थी। दोनों का करीब 10 साल तक अफेयर भी चला था। ये शादी उन्होंने अपने 70 में जन्मदिन पर साल 2016 में की थी।

whatsapp channel

google news

 

कबीर बेदी की चौथी पत्नी परवीन पेशे से एक एक्ट्रेस मॉडल और टीवी प्रोड्यूसर है। शादी से पहले दोनों रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं लंबे रिलेशन के बाद साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंधे कबीर बेदी की चौथी पत्नी उनकी बेटी से भी 4 साल छोटी है।

Kabir Bedi and Parveen Dusanj
Image Credit- Social Media

परिवार ने भी नहीं दी थी रजामंदी

कबीर बेदी की पहली मुलाकात परवीन से लंदन में हुई थी। दोनों पहली मुलाकात में ही दोस्त बने और इसके बाद धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा। 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने का बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। वही परवीन के घर वाले भी इस बेमेल शादी के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद घरवाले मान गए जिसके बाद परवीन और कबीर ने गुरुद्वारे में शादी की।

कबीर बेदी की चौथी शादी को लेकर उनकी बेटी पूजा बेदी खासा नाराज थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा भी जायर किया था। ट्विटर पर पूजा बेदी ने परवीन को डायन तक कह दिया था।

ये है कबीर बेटी की पत्नियां

मालूम हो कि कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी (Dancer Protima Bedi) से हुई थी। प्रोतिमा बेदी (Protima Bedi) से उनकी दो औलादे हैं। उनकी बेटी का नाम पूजा बेदी (Pooja Bedi) और बेटे का नाम सिद्धार्थ बेदी (Sidharth Bedi) है। प्रतिमा के साथ उनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए, जिसके बाद कबीर ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सूसैन हम्फ्रैस से की। 1990 में सूसैन से तलाक लेने के बाद कबीर ने तीसरी शादी रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की थी। साल 2005 में यह रिश्ता भी खत्म हो गया। इसके बाद कबीर ने चौथी शादी परवीन से की।

Share on