अपनी माँ की तरह ही बेहद खूबसूरत है जूही चावला की बेटी जाह्नवी चावला, अभी कर रही ये काम

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 13 मई 2021, 7:02 अपराह्न

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही जावला आज भले ही बड़े पर्दे से दूर हो, मगर उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेहद तरसते है। एक वक्त था जब जूही जावला बॉलीवुड पर राज करती थी मगर साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी करने के बाद जूही ने फिल्मों से दूरी बना ली। शादी के बाद जूही को दो बच्चे हुए जिनमे एक का नाम जान्ह्वी और दूसरे का नाम अर्जुन है। अपने पर्सनल लाइफ को जूही ने हमेशा ही लोगों से दूर रखा हैं और अपने बच्चों को भी हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं।

लेकिन आपको बतादें की जूही चावला की बेटी जाह्नवी चावला अपनी माँ की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। यूं तो जाह्नवी मीडिया और सोशल मीडिया दोनो से ही दूर रहती हैं। मगर जूही चावला ने हाल ही में अपनी बेटी जाह्नवी की एक फोटो सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट की थी।

दरअसल जूही के दोनों बच्चे धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़े है औऱ अपनी आगे की पढ़ाई लंदन में कर रहे है। वही बीते साल अगस्त के महीने में जान्हवी ने अपने स्कूल में टॉप 10 स्टूडेंट्स लिस्ट में जगह हासिल की थी जिसके बाद जूही ने इस बात पर खुशी जाहिर कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

जान्हवी के पसंदीदा एक्टर्स

भले ही जाह्नवी चावला आज लाइमलाइट से कोसो दूर हो, मगर ऐसा हो सकता है कि वह जूही के प्रोडक्शन हाउस से ही फिल्मों में एंट्री ले। जान्ह्वी को फिल्मों में बेहद इंटरेस्ट हैं, उनके पसंदीदा कलाकार दीपिका पादुकोण और वरुण धवन है। जूही चावला ने शादी के बाद फिल्मों से खुद को दूर कर लिया है और अपने पति जय के साथ मिलकर उनके बिजनेस में हेल्प करती हैं। इसके अलावा  जूही चावला मुंबई के केम्पस कॉर्नर में पिज्जा मेट्रौ पिज्जा नाम का एक रेस्टोरेंट भी संभाल रही है।

जूही चावला का फ़िल्मी दौर

बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि अपनी खूबसूरती और अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वाली और बॉलीवुड  पर राज करने वाली जूही चावला ने साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। जिसके बाद उन्होंने अपने कदम मिस यूनिवर्स के लिए आगे बढ़ाए थे मगर वह उसमें फेल हो गई। हालांकि उन्हें वहां बेस्ट कॉस्ट्यूम के अवार्ड से नवाजा गया था।

बात करें अगर फिल्मी करियर की तो जूही ने भले ही फ़िल्म सल्तनत से बॉलीवुड में डेब्यू किया हो मगर उन्हें असली पहचान साल 1988 में आई फ़िल्म “कयामत से कयामत तक” से मिली। इस फ़िल्म ने जूही को रातों रात स्टार बना दिया, साथ ही उनकी और आमिर खान की जोड़ी भी इस फ़िल्म के बाद सुपरहिट बन गई। जिसके बाद दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में अभिनय किया। आमिर के अलावा जूही और शाहरुख की जोड़ी को भी लोगों ने बेहद पसंद किया। फिर दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आए जिनमे राजू बन गया जैंटलमैन, डुप्लिकेट, यस बॉस औऱ डर जैसी शानदार फिल्में शामिल है।

फिर से छा सकता है जूही का जादू

देश भर में जूही चावला के लाखों फैन्स हैं और उनके फैन्स का दिल उस वक़्त टूट गया जब उन्होंने अपनी शादी के बाद फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली थी। मगर अब उनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर हैं। खबरों की माने तो जूही चावला जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।