Juhi Chawla Daughter Janhvi Mehta: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक जूही चावला ने शाहरुख से लेकर सनी देओल तक बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के साथ काम किया। 90 के दशक में जूही चावला अपने बबली अंदाज़ से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करती थी। हर कोई जूही चावला के नटखटपन और उनकी अदाओं का मुरीद था, लेकिन इस बीच अचानक से उन्होंने खुद से 15 साल बड़ी बिजनेसमैन जय मेहता संग शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। जूही चावला और जय मेहता की शादी उन दिनों की सबसे चर्चित शादी थी। जूही और जय के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जाह्नवी और अर्जुन है। खूबसूरती के मामले में जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता उन से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी वायरल तस्वीरें देखने के बाद नेटिजंस उन्हें छोटी जूही कह कर बुलाते हैं।

खूबसूरती के मामले में मां को मात देती है जाह्नवी मेहता
जाह्नवी मेहता की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद नेटिजंस ने उनकी तुलना उनकी सुपर स्टार मॉम जूही चावला से करना शुरू कर दिया है। इन तस्वीरों में जाह्नवी में उनकी मां जूही चावला की झलक दिखाई दे रही है। बता दे यह तस्वीरें खुद जाह्नवी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही है।

मां की कॉपी है जाह्नवी मेहता
जाह्नवी की लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद आप भी यह कहने को मजबूर हो जाएंगे कि वह लगभग अपनी मां जूही चावला की तरह ही दिखती है। उनकी इन तस्वीरों पर कमेंट सेक्शन में भी ज्यादातर लोगों ने इसी तरह के कमेंट किए हैं। साथ ही जाह्नवी के एक्टिंग डेब्यु को लेकर भी कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवाल किए हैं। जाह्नवी के एक्टिंग करियर का तो पता नहीं लेकिन उन्हें कई स्पोर्ट्स इवेंट में देखा जा चुका है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका इंटरेस्ट मम्मी के बॉलीवुड में भले ही ना हो, लेकिन पापा के बिजनेस में फुल ऑन है।

लेखक बनना चाहती है जाह्नवी मेहता
वही जाह्नवी को लेकर जूही चावला ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी को पढ़ने का बहुत शौक है। अगर उन्हें पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कुछ पसंद है तो वह किताबें है। जूही ने कहा था कि उनकी बेटी एक राइटर बनना चाहती है। मॉडलिंग की दुनिया में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है।


















