बाइक पर बैठे शख्स का मोबाइल छीन भागे जॉन अब्राहम, वीडियो हुआ वायरल; ये है पूरा मामला

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 19 नवम्बर 2021, 3:33 अपराह्न

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अपनी फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में जॉन के साथ अभिनेत्री दिव्या कुमार खोसला हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक जॉन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बाइक पर सवार एक शख्स का मोबाइल छीन कर भागते हुए नज़र आ रहे हैं।

John abraham

जॉन अब्राहम के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, और अब यह काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक बाइक पर दो लोग बैठे हुए है औऱ तभी पीछे से जॉन आते है। इस वीडियो में जॉन उसका फोन लेकर भागते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो में दिख रहे दोनों शख्स तो पहले चौंक जाते है।

John abraham

आपको बता दें कि इस वीडियो में जॉन अब्राहम ने अपने फैंस के साथ एक हल्का सा मजाक किया है। फोन लेकर वो कहते है, “नमस्ते, आप कैसे हैं?” इसके बाद वो कहते है, नमस्ते, तुम लोग ठीक हो? ये मेरा मेरा दोस्त है.” फिर जॉन उन्हें फोन वापस दे देते है। अब यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में जॉन ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे है। इस वीडियो पर यूजर्स फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है। कई फैंस ने जॉन के शख्सियत की तारीफ़ की है और उन्हें बेहद विनम्र बता रहे है। मालूम हो कि जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता डबल रोल में नजर आने वाले है।

जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म

John abraham

जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे शाहरुख खान की फिल्म पठान में विलेन के किरदार में नजर आएँगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी होंगी। इससे पहले जॉन फिल्‍म पागलपंती में नजर आए थे। उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं किया था।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।