अपने 9 साल छोटे तारक मेहता के इस किरदार पर फिदा हुई बबीता जी, कई बार दोनों दिख चुके है साथ

“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” एक ऐसा धारावाहिक शो है जो हर घर में सालों से देखा जाता है। इस शो का हर किरदार लोगों को पसंद आता है। वहीं जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री लोगों को खूब सुहाती है। लेकिन अब जिस बात का खुलासा हुआ है, वह बेहद ही चौंकाने वाला है। दरअसल शो में बबीता जी की रियल लव लाइफ के बारे में कुछ ऐसा खुलासा हुआ है जो आपको भी हैरान कर देगा।

रियल लाइफ लव है टप्पू

Raj Anadkat

TMKOC शो में जेठालाल अक्सर बबीता जी पर डोरे डालते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन असल जिंदगी में बबीता जी का अफेयर टप्पू यानी राज अंदगत से चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता राज अंदगत को डेट कर रही हैं। दोनों का लव अफेयर काफी दिनों से चल रहा है। हालांकि चौकाने वाली बात ये है कि राज मुनमुन दत्ता से करीब 9 साल छोटे हैं।अक्सर सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता की तस्वीरों पर राज कमेंट करते दिखते थे। ऐसे में यूजर्स यह पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है। लेकिन अब यह साफ हो गया कि दोनों की दोस्ती अब दोस्ती नहीं रही। यह अब एक कदम आगे बढ़ चुकी है।

परिवार वालों और शो की टीम को है खबर

बबीता जी का अफेयर टप्पू यानी राज अंदगत से चल रहा है

whatsapp channel

google news

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम का हर सदस्य इस बात से वाकिफ है कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, मुनमुन दत्ता और राज अंदगत के परिवार वालों को भी उन दोनों के बारे में सब जानकारियां हैं। TMKOC की टीम दोनों के रिश्ते का सम्मान करती है। कोई भी दोनों का मजाक नहीं उड़ाता है। आपको बता दें कि दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्यार है । काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर भी यह बात लोगों के सामने अब जाकर उजागर हुई है।

उम्र का फासला है 9 साल, पर प्यार है बेमिसाल

बबीता जी का अफेयर टप्पू यानी राज अंदगत से चल रहा है

राज उर्फ टप्पू 24 साल के हैं। वहीं मुनमुन 33 साल की हैं। इन दोनों में 9 साल का फासला है। फिर भी इन दोनों का प्यार बेमिसाल है। इससे ट्रोलर को भले ही MEME मैटेरियल मिल रहा है। लेकिन मुनमुन और राज को कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

 

Share on