Janhvi Kapoor And Shikhar Pahariya Photos Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रोजेक्ट को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। जल्द ही वह कई नए बड़े प्रोजेक्ट की फिल्मों में नजर आने वाली है। ऐसे में अपनी अपकमिंग फिल्मों के प्रोजेक्ट को लेकर तो बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी बिजी है, लेकिन इन दिनों उनकी लव लाइफ भी चौतरफा सुर्खियां बटोर रही है। जाह्नवी का नाम इन दिनों उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग लगातार सुर्खियों में है। वहीं इन खबरों के बीच अब जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ तिरुपति स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंच गए हैं। इस दौरान वह कुछ इस अवतार में नजर आई कि लोगों ने दोनों की शादी को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए।
ट्रेडिशनल अवतार में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग दिखीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ साउथ में इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड और उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आए। दर्शन करने पहुंची जाह्नवी ने इस दौरान साउथ इंडियन ड्रेस पहनी थी। ट्रेडिशनल अवतार में बॉयफ्रेंड संग नजर आई जाह्नवी की शादी के चर्चे एक बार फिर तेज हो गए हैं।
#WATCH आंध्र प्रदेश: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने तिरुपति स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन किए औऱ पूजा की। जाह्नवी के साथ उनकी बहन खुशी कपूर ने भी दर्शन किए। pic.twitter.com/3IGwEXUCBt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2023
बात कंप्लीट आउटफिट की करें तो बता दें कि इस दौरान जाह्नवी कपूर ने ग्रीन और पिंक कलर का लहंगा-चोली पहना था। जाह्नवी के साथ उनके बॉयफ्रेंड भी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए। उन्होंने धोती के साथ गले में गमछा डाला हुआ था। दोनों ने इस दौरान मंदिर के दर्शन किए और भगवान के आगे सिर झुका कर आशीर्वाद भी लिया।
#WATCH | Andhra Pradesh: Actor Janhvi Kapoor visited Tirupati Balaji Temple, Tirumala. pic.twitter.com/nYxZq7NA2A
— ANI (@ANI) April 3, 2023
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने के दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इन वायरल वीडियो पर अलग-अलग अंदाज में कमेंट करते और अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। बात जहान्वी कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म NTR30 में नजर आने वाली है। बता दे यह जाह्नवी कपूर की साउथ इंडस्ट्री में डेब्यु फिल्म होगी।
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।