इस सीएम के नाती को डेट कर रही जान्हवी कपूर? पार्टी बाद दोनों कार मे ऐसे ऐसे आए नजर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 फरवरी 2023, 3:59 अपराह्न

Janhvi Kapoor Boyfriend: बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। हाल-फिलहाल जान्हवी कपूर अपनी लव लाइफ के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में जान्हवी कपूर को उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ सपोर्ट किया गया। इस दौरान दोनों कार में बैठे एक साथ नजर आए। वही जब मीडिया के कैमरे की नजर जान्हवी कपूर पर पड़ी तो शर्माती जान्हवी के चेहरे ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींच लिया। इतना ही नहीं इसी के साथ दोनों के अफेयर के चर्चे भी शुरू हो गए।

क्या शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है जान्हवी कपूर

हाल ही में मालदीव में छुट्टियां मनाने के बाद एक बार फिर जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को मुंबई में एक साथ सपोर्ट किया गया। इस दौरान दोनों करण जौहर के घर के बाहर एक साथ कार में सपोर्ट किए गए। वहीं जब पैपराजी की नजर दोनों पर पड़ी तो दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट ने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया और इसी के साथ दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए।

बात इस दौरान जान्हवी के आउटफिट की करें तो बता दें कि जान्हवी ने बेज कोट के साथ ब्राउन मिनी ड्रेस कैरी की है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और एक ब्लैक स्लिंग बैग को अपने साथ कैरी किया हुआ है। अपने ऑल लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हूप इयररिंग्स भी पहने हुए हैं। इस दौरान उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने ब्लू जींस के साथ फुल स्लीव स्वेटर पहना हुआ है। दोनों कार में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। तभी मीडिया के कैमरों की नजर उन पर पड़ने के बाद दोनों जल्द ही वहां से निकल जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नेटिजंस ने किये ऐसे-ऐसे सवाल

शिखर पहाड़िया और जहान्वी कपूर का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- “#Janhvikapoor बॉयफ्रेंड के साथ #Shikharpahariya बांद्रा में #KaranJohar के घर पर स्पॉट हुईं।”

इस वीडियों पर नेटिजंस ने काफी अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन दिए हैं। इस दौरान कई लोगों ने जहान्वी को ट्रोल भी किया है। बात कमेंट की करें तो बता दे कि इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितनों को डेट करोगी, तो वहीं एक ने कहा- यह टाइम पास बॉयफ्रेंड है।

कौन है शिखर पहाड़िया

बात शिखर पहाड़िया की करें तो बता दे कि वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। मालूम हो कि सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटियां हैं और शिखर उनकी बेटी स्मृति शिंदे के बेटे हैं। स्मृति शिंदे की शादी बिजनेसमैन संजय पहाड़िया से हुई है। हाल फिलहाल शिखर का नाम जान्हवी कपूर संग अफेयर्स को लेकर लगातार चर्चाओं में छाया हुआ है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।