Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने ट्रांसपेरेंट साड़ी में ढ़ाया कहर, फैंस को आ गई श्रीदेवी की याद; Video

श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बेहद कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जाह्नवी कपूर का नाम हमेशा चर्चाओं में छाया रहता है। साल 2018 में करण जौहर के फिल्म धड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी कपूर आज अपने हर अंदाज से ऑडियंस का दिल धड़काने का हुनर रखते हैं। फैशन के मामले में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Fashion Style) ने फैशनिस्टा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को भी पीछे छोड़ दिया है। हाल फिलहाल जाह्नवी कपूर के ग्लैमर अंदाज की कुछ नई तस्वीरें (Janhvi Kapoor Latest Photos) और वीडियो सोशल मीडिया (Janhvi Kapoor Latest Video Viral) पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिनमे अपने लुक और अंदाज से जाह्नवी कपूर फैंस को घायल करती नजर आई है।

सफेद साड़ी के साथ बिकिनी ब्लाउज में जाह्नवी ने लूटी लाइमलाइट

फेमस डिज़ाइनर अर्पिता मेहता और कुणाल रावल के प्रीवेडिंग बैश को अटेंड करने पहुंची जाह्नवी कपूर ने सफेद साड़ी में अपने बिकिनी ब्लाउज से सारी लाइमलाइट बटोर ली । इस दौरान उन्होंने सिमरी बिकिनी ब्लाउज के साथ सिमरी वाइट साड़ी पहनी है। साथ ही उन्होंने अपने बालों को वेव लुक दिया था। अपने इस कंप्लीट लुक में जाह्नवी कपूर काफी ग्लैमरस लग रही थी। जाह्नवी ने लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ लाइट मेकअप कैरी किया था। साथ ही उन्होंने कानों में लंबे झुमके भी पहने थे। ऑल ओवर जाह्नवी का यह लुक काफी जबरदस्त लग रहा था।

Janhvi Kapoor

साड़ी में जाह्नवी का ग्लैमस अंदाज सोशल मीडिया पर छाया

जाह्नवी कपूर अपने हर आउटफिट में काफी बोल्ड और सेक्सी लगती है। बात चाहे वेस्टर्न की हो या इंडियन लुक की, उनका हर अंदाज काफी एलिगेंट और सेक्सी होता है। हाल फिलहाल जाह्नवी कपूर की इस वाइट साड़ी की वायरल होती तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। जाह्नवी कपूर के इस अंदाज की कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

whatsapp channel

google news

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

फैंस ने की जाह्नवी की जमकर तारीफ

जाह्नवी कपूर के इस सेक्सी अवतार की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस इस पर अपने ही अंदाज में प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान किसी ने उनके लुक की तारीफ करते हुए कहा- यह तो हूबहू अपनी मां पर गई है। तो किसी ने कहा- जहान्वी को देखकर श्रीदेवी की याद आ गई… वहीं एक ही यूजर ने लिखा- आप बहुत ही हॉट लग रही है। जाह्नवी कपूर की यह वीडियो महज कुछ ही घंटों में लाखों के व्यूज का आंकड़ा पार कर चुकी है।

जल्द कई फिल्मों में नजर आयेंगी जाह्नवी कपूर

बात जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे हाल-फिलहाल जाह्नवी कपूर साल 2022 और 2023 में आने वाले अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी है। इसके आलावा हाल ही में जाह्नवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद जाह्नवी कपूर फिल्म मिली में भी जल्द ही अभिनय करती नजर आने वाली है। बता दे इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Share on