Janhvi Kapoor And Shikhar Paharia: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर सपोर्ट की गई। जान्हवी कपूर के इस फैमिली वेकेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान इस वीडियो में नजर आ रहे एक शख्स ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल इस वीडियो में जान्हवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर के लव अफेयर के चर्चे इन दिनों लगातार तूल पकड़ रहे हैं। ऐसे में फैमिली वेकेशन पर शिखर पहाड़िया का नजर आना अब दोनों के अफेयर्स को कंफर्म करता दिखाई दे रहा है।
बॉयफ्रेंड संग पिता को लेकर कहा जा रही है जान्हवी कपूर
गौरतलब है कि 28 फरवरी को पैपराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जान्हवी कपूर का एयरपोर्ट पर सपोर्ट करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस बार वीडियो में बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान जान्हवी और शिखर दोनों ही पैपराजी को हंसकर काफी पोज देते नजर आए। हालांकि बता दे जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों ने ही कभी मीडिया के कैमरों के सामने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में दोनों के डेट करने की खबरें वायरल वीडियो के साथ और भी ज्यादा तूल पकड़ने लगी है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी ज्यादातर लोगों ने दोनों की रिलेशन को लेकर सवाल किए हैं।
View this post on Instagram
जान्हवी कपूर का 6 मार्च को बर्थडे है। ऐसे में जान्हवी अपने पिता, अपनी बहन और अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पेशल वेकेशन पर जा रही है। वही मुंबई एयरपोर्ट पर जब जान्हवी को देखा गया तो इस दौरान वह हाथ हिला-हिला कर हंसकर मीडिया को पोज देती नजर आई।
कॉफी विद करण में हुआ था डेटिंग का खुलासा
बता दे जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के डेटिंग का खुलासा खुद करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण में किया था। इस दौरान उन्होंने जैसे ही कहा कि सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने दो भाइयों को डेट किया था, तो इस पर एक्ट्रेस का चेहरा तुरंत एक्सप्रेशन के साथ बदल गया था। इस दौरान करण ने उन दोनों का नाम नहीं लिया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिखर पहाड़िया के भाई का नाम वीर पहाड़िया है, जहां जहान्वी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रहे हैं तो वह है सारा अली खान का नाम वीर पहाड़िया के साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं दोनों की कई तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है।

कौन है जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती है। बतादे शिखर पेशे से एक पोलो प्लेयर हैं और अभी 25 साल के हैं। शिखर के माता-पिता का नाम संजय पहाड़िया और स्मृति पहाड़िया है। साल 2008 में संजय पहाड़िया और स्मृति पहाड़िया का तलाक हो गया था, तब से स्मृति अपने पिता सुनील शिंदे के साथ ही रहती है।


















