शादी की प्लानिंग कर रही जान्हवी कपूर? बॉयफ्रेंड संग पिता को लेकर मनाने निकली स्पेशल वेकेशन, देखें Photos

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 मार्च 2023, 11:00 पूर्वाह्न

Janhvi Kapoor And Shikhar Paharia: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर सपोर्ट की गई। जान्हवी कपूर के इस फैमिली वेकेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान इस वीडियो में नजर आ रहे एक शख्स ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल इस वीडियो में जान्हवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर के लव अफेयर के चर्चे इन दिनों लगातार तूल पकड़ रहे हैं। ऐसे में फैमिली वेकेशन पर शिखर पहाड़िया का नजर आना अब दोनों के अफेयर्स को कंफर्म करता दिखाई दे रहा है।Janhvi Kapoor

बॉयफ्रेंड संग पिता को लेकर कहा जा रही है जान्हवी कपूर

गौरतलब है कि 28 फरवरी को पैपराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जान्हवी कपूर का एयरपोर्ट पर सपोर्ट करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस बार वीडियो में बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान जान्हवी और शिखर दोनों ही पैपराजी को हंसकर काफी पोज देते नजर आए। हालांकि बता दे जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोनों ने ही कभी मीडिया के कैमरों के सामने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में दोनों के डेट करने की खबरें वायरल वीडियो के साथ और भी ज्यादा तूल पकड़ने लगी है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी ज्यादातर लोगों ने दोनों की रिलेशन को लेकर सवाल किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जान्हवी कपूर का 6 मार्च को बर्थडे है। ऐसे में जान्हवी अपने पिता, अपनी बहन और अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पेशल वेकेशन पर जा रही है। वही मुंबई एयरपोर्ट पर जब जान्हवी को देखा गया तो इस दौरान वह हाथ हिला-हिला कर हंसकर मीडिया को पोज देती नजर आई।

कॉफी विद करण में हुआ था डेटिंग का खुलासा

बता दे जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के डेटिंग का खुलासा खुद करण जौहर ने अपने चैट शो कॉफी विद करण में किया था। इस दौरान उन्होंने जैसे ही कहा कि सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने दो भाइयों को डेट किया था, तो इस पर एक्ट्रेस का चेहरा तुरंत एक्सप्रेशन के साथ बदल गया था। इस दौरान करण ने उन दोनों का नाम नहीं लिया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिखर पहाड़िया के भाई का नाम वीर पहाड़िया है, जहां जहान्वी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रहे हैं तो वह है सारा अली खान का नाम वीर पहाड़िया के साथ जुड़ चुका है। इतना ही नहीं दोनों की कई तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है।

Janhvi Kapoor And Shikhar Paharia

कौन है जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती है। बतादे शिखर पेशे से एक पोलो प्लेयर हैं और अभी 25 साल के हैं। शिखर के माता-पिता का नाम संजय पहाड़िया और स्मृति पहाड़िया है। साल 2008 में संजय पहाड़िया और स्मृति पहाड़िया का तलाक हो गया था, तब से स्मृति अपने पिता सुनील शिंदे के साथ ही रहती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।