जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड का रोमांटिक पोस्ट, शेयर की चांदनी रात की तस्वीर और खत्म किया सस्पेंस, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 मार्च 2023, 9:30 पूर्वाह्न

Janhvi Kapoor Boyfriend: जाह्नवी कपूर के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल बीते काफी लंबे समय से जाह्नवी कपूर अपने लव अफेयर्स को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई थी, जिस पर अब फाइनली मुहर लग गई है। अपनी लव लाइफ को लेकर लगातार चर्चा बटोर रही जाह्नवी कपूर संग रिश्ते पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने मुहर लगा दी है। जाह्नवी कपूर के जन्मदिन के मौके पर शिखर ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जाह्नवी को जन्मदिन की बधाई दी है और साथ ही कंफर्म कर दिया है कि जाह्नवी कपूर और वह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों रिलेशनशिप में है।

Janhvi Kapoor

प्यार में है जाह्नवी और शिखर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पार्टियों और इवेंट में अक्सर जाह्नवी कपूर और शेखर पहाड़िया को एक साथ देखा जाता था। दोनों एक साथ ही डिनर डेट पर भी स्पॉट किए जाते थे। ऐसे में लगातार दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तूल पकड़ रही थी, लेकिन जब भी दोनों से इस बात को लेकर सवाल किया जाता, तो दोनों एक-दूसरे के बीच खास मॉर्निंग का जिक्र करते हुए इस बात को टाल देते। लेकिन अब शिखर पहाड़िया के पोस्ट से फाइनली इस रिलेशनशिप पर स्टैंप लग गई है।

Janhvi Kapoor

बता दे शिखर पहाड़िया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की है, जिसमें शिखर और जाह्नवी चांदनी रात में बीच के किनारे खड़े बैक पोज देते नजर आ रहे हैं। यह फोटो मालदीप की लग रही है, जब दोनों एक वैकेशन पर यहां गए थे। इस फोटो को साझा करते हुए शेखर ने इस पर हैप्पी बर्थडे के साथ रेड हार्ट इमोजी अटैच किया है, जिससे इनका रिश्ता ऑफिशियल कन्फर्मेशन के साथ फाइनल हो गया है।

Janhvi Kapoor

जूनियर एनटीआर संग नजर आयेंगी जाह्नवी कपूर

वहीं दूसरी ओर जाह्नवी कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म एनटीआर 30 का एक पोस्टर शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि वह जूनियर एनटीआर के साथ जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। जहां जाह्नवी ने इस फिल्म में अपना लुक शेयर किया, तो वहीं जूनियर एनटीआर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए- वेलकम ऑन बोर्ड, हैप्पी बर्थडे… लिखा है। जाह्नवी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इसी के साथ उनकी लव लाइफ के कन्फर्मेशन ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।