जाह्नवी कपूर का बड़ा खुलासा- पिता की इस आदत से परेशान थीं मां श्रीदेवी, हर रोज होती थी लड़ाई

Boni Kapoor And Sridevi: बॉलीवुड की हवा हवाई गर्ल के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी भले ही आज हम लोगों के बीच ना हो, लेकिन आज भी उनकी फिल्में और उनकी चर्चा कई बार सुर्खियां बटोरती नजर आती है। श्रीदेवी की छवि आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा है। अपने अभिनय के सफर के दौरान श्रीदेवी ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। इस लिस्ट में रजनीकांत से लेकर मिथुन चक्रवर्ती तक का नाम शामिल है। श्रीदेवी को लेकर यह भी खबर सामने आई थी कि उन्होंने गुपचुप तरीके से मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली है। हालांकि इसके बाद दोनों अचानक अलग हो गए है, लेकिन इस बात को लेकर कभी कोई ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया।

Boney Kapoor And Sridevi

क्या बोनी ने मिथुन से कर ली थी शादी

मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद श्रीदेवी ने साल 1966 में बोनी कपूर से शादी की और उनकी दूसरी पत्नी बन गई। श्रीदेवी अर्जुन कपूर की सौतेली मां है। ऐसे में कई बार यह भी कहा गया कि अर्जुन कपूर और श्रीदेवी के बीच इसी रिश्ते के चलते कभी आपस में नहीं बनी। वही श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी, ऐसे में यह शादी काफी जल्दबाजी में हुई और शादी के बाद उन्होंने जान्हवी कपूर को जन्म दिया।

Boney Kapoor And Sridevi

whatsapp channel

google news

 

श्रीदेवी और बोनी कपूर के लव केमिस्ट्री के चर्चे कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोर चुके हैं। इंडस्ट्री में चर्चित है कि बोनी कपूर और श्रीदेवी दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते थे, लेकिन इन सबके बावजूद श्रीदेवी बोनी कपूर की कुछ आदतों से बहुत ज्यादा परेशान थी, जिसके चलते दोनों के बीच लड़ाइयां भी हुआ करती थी। इस बात का खुलासा हाल ही में उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने किया है।

जान्हवी ने खोली बोनी कपूर की पोल 

दरअसल जान्हवी कपूर ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि पापा सिगरेट पीने के बहुत ज्यादा शौकीन है और उनकी इस लत को हम लोग छुड़वाना चाहते थे। इसी को लेकर वे और उनकी बहन खुशी कपूर कई नए-नए तरीके से पापा की सिगरेट छुड़ाने की कोशिश करते थे। जैसे कभी उनकी सिगरेट को काट देते, तो कभी उनकी सिगरेट की डिब्बी के अंदर टूथपेस्ट डाल देते, लेकिन उनकी यह आदत छूटने का नाम ही नहीं ले रही थी।

श्रीदेवी से अक्सर इस बात को लेकर होती थी बोनी कपूर की लड़ाई

इसके साथ ही जान्हवी ने यह भी बताया कि उनकी मां भी उनकी इस आदत की वजह से बहुत ज्यादा परेशान रहती थी। दोनों के बीच अक्सर इस वजह से लड़ाई भी हुआ करती थी। क्योंकि मां भी उनकी इस आदत को जरा भी पसंद नहीं करती थी और वह इसे छुड़ाना चाहती थी। जान्हवी ने बताया कि एक समय तो ऐसा भी आया था, जब श्रीदेवी ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था जबकि डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने को नहीं कहा था। उन्होंने ऐसा किया क्योंकि वह पापा की सिगरेट छुड़वाना चाहती थी। इसलिए वह वेजिटेरियन बन गई। उन्होंने कहा मैं नॉनवेज नहीं खाऊंगी, तुम स्मोकिंग नहीं छोड़ते।

दरअसल उस दौरान मां को डॉक्टरों ने कहा था कि तुम बहुत कमजोर हो तुम्हें अधिक नॉनवेज खाना चाहिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। आज आखिरकार पापा ने मां की वजह से इस आदत को छोड़ दिया। आज करीब 4 से 5 साल हो चुके हैं वह इस आदत को छोड़ चुके हैं।

Share on