इस फिल्म की वजह से सड़कों पर आ गए थे जैकी श्रॉफ, बिक गए थे घर, अब बेटे टाइगर की है ये चाहत

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 22 जून 2021, 1:16 अपराह्न

साल 2003 में जैकी श्रॉफ प्रोडक्शन की फिल्म बूम रिलीज हुई थी। इस फिल्म से उन्हें बहुत उम्मीदें भी थी लेकिन इस फिल्म ने जैकी श्रॉफ की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हाल ही में जैकी श्रॉफ ने एक बातचीत के दौरान फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं। जैकी श्रॉफ की फिल्म बूम वह पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। बूम के फ्लॉप होने से उस वक्त जैकी श्रॉफ को अपना घर बेचना पड़ा था और कर्ज चुकाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ी।

एक बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ फिल्म को याद करते हुए कहा कि अगर मैं कुछ कोशिश करूंगा तो कुछ खोना भी पड़ेगा। अगर उसके लिए खोना पड़ा वह मैंने खोया। जितना हो सकता था मैंने काम किया। मैंने हर किसी के हिस्से का पैसा दिया, मैंने किसी का पैसा नहीं रखा ताकि मेरे परिवार का नाम खराब ना हो।

किसी का पैसा नहीं रखा जैकी श्रॉफ ने

जैकी श्रॉफ ने आगे कहा कि जरूरी नहीं हैं की बिजनेस में आप हमेशा ऊपर ही जाएंगे बिजनेस में अप डाउन होते रहता है। लेकिन ऐसा नहीं कि जब आपका नुकसान हुआ तो तो आपके लिए काम करने वाले लोगों का आप पैसा रख लेंगे। जब फिल्म फ्लॉप हुई तो उस वक्त मेरे दोनों बच्चे बहुत छोटे थे।

पत्नी आयशा कहती है ….

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा हमेशा कहती थी कि ‘जाने दो जो गया सो गया’ लेकिन मुझे अपने दोनों बच्चों पर गर्व होता है। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ अपने माता और पिता के लिए पुराने घर को खरीदना चाहते हैं। कुछ साल पहले ही टाइगर श्रॉफ ने अपने माता-पिता के लिए मुंबई के खार इलाके में 8 BHK घर खरीदा था, उन्होंने बताया कि मेरे मम्मी और पापा ने मुझे बहुत प्यार दिया। उन्हीं के लिए ये बस एक छोटा सा तोहफा हैं।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिश्ते को लेकर जैकी श्रॉफ ने खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया पता नहीं उन दोनों ने अपने भविष्य के लिए क्या सोचा है। टाइगर जब 25 साल के थे तभी दिशा को डेट कर रहे हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।