ISRO Scientist Salary: लाखों का सैलरी पैकेज लेते है इसरो के साइंटिस्ट, जाने कौन-कौन सी मिलती है फैसिलिटी?

ISRO Scientist Salary: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने 14 जुलाई 2023 को ऐतिहासिक दिन बनाते हुए भारत का चंद्रयान-3 चांद के सफर पर भेज दिया है। इसकी सफल लैंडिंग के साथ अब हर किसी की जुबान पर इसरो का नाम चढ़ा हुआ है। इसरो भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है। इसमें नौकरी करने का सपना हजारों युवाओं की आंखें हर साल देखती है। हालांकि इसरो में साइंटिस्ट की नौकरी हासिल करना इतना आसान नहीं होता। इन पदों के लिए आपको कड़ी तैयारी करनी पड़ती है। वहीं पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स के लेवल 10 साइंटिस्ट पदों के रूप में नियुक्त किया जाता है और उन्हें न्यूनतम 56,100 रुपए (ISRO Scientist Salary) हर महीने सैलरी भुगतान मिलता है। इसरो साइंटिस्ट के प्रत्येक पर अपने भर्ती और लाभों के साथ-साथ कई और सुविधाओं से जुड़े होते हैं।

बता दे इसरो की ओर से इसमें काम करने वाले साइंटिस्ट को पद के हिसाब से वेतन और लाभ दिए जाते हैं। साथ ही इसमें कुछ और भी लाभ मिलते हैं, जिनका उम्मीदवार प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इसरो साइंटिस्ट के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो आइए हम आपको इसरो के साइंटिस्ट सैलरी ढांचे के साथ-साथ इसकी हर डिटेल के बारे में बताते हैं।

क्या है इसरो के साइंटिस्ट का सैलेरी स्ट्रक्चर ( ISRO Scientist Salary) ?

इसरो के साइंटिस्ट सैलेरी स्ट्रक्चर की करें तो बता दें कि इस रणनीति के मुताबिक पारिश्रमिक और आंतरिक भत्ते जैसे विवरण शामिल होते हैं। इसके संदर्भ के लिए विस्तृत सैलेरी स्ट्रक्चर फॉलो किया जाता है।

  • कंडक्टिंग बॉडी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
  • पद नाम ISRO साइंटिस्ट
  • रिन्यूमरेशन 56100/- प्रति माह
  • जॉब लोकेशन बंगलोर
  • ISRO साइंटिस्ट के भत्ते और लाभ

इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों का इसमें चयन होता है उन्हें इसरो साइंटिस्ट पद के लिए नियुक्त किया जाता है। जब इसरो में स्थाई कर्मचारी के रूप में पुष्टि होने की जानकारी मिल जाती है, तो उसी के साथ सैलरी भुगतान मिलने लगता है। कर्मचारी के प्रदान किए जाने वाले आपेक्षित भुगतानों और लाभ मकान से लेकर महंगाई भत्ता तक शामिल है। बता दे इसमें इसरो साइंटिस्ट को मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ता, परिवहन भत्ता, चिकित्सा भत्ता, बीमा यात्रा रियायतें और नई पेंशन योजना सहित सामूहिक बीमा हाउस बिल्डिंग एडवांस जैसी यह सभी सुविधाएं मिलती है।

whatsapp channel

google news

 

ये भी पढ़ें- ये है ‘सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया’, PSLV जैसी तकनीक विकसित कर भारत को दिलाया पहचान

क्या है इसरो साइंटिस्ट की जॉब प्रोफाइल (ISRO Scientist Salary And Job Profile)

अब बात इसरो साइंटिस्ट के जॉब प्रोफाइल की करें तो बता दें कि चयनित उम्मीदवारों से अधिकारी द्वारा सौपे गए विभिन्न कर्तव्यों का पालन करने की उम्मीद जताई जाती है, जो प्रोफाइल के रूप में मुख्य तौर पर इसरो उपग्रह प्रक्षेपण और ग्रह निगरानी सहित कई अन्य परियोजनाओं और मिशन के लिए अनुसंधान, अनुप्रयोग और निष्पादन के साथ-साथ विकास प्रबंधन करने के लिए विज्ञान विभिन्न विषयों से वैज्ञानिक और इंजीनियरों को नियुक्त करता है और उसी के हिसाब से उन्हें पद दिए जाते हैं।

क्या करता है एक इसरो वैज्ञानिक?

स्पेस एंड टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक्स यानी इसरो में विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग वैज्ञानिक और इंजीनियर नियुक्त किए जाते हैं। यह सभी इस शो में विभिन्न परियोजनाओं और मिशन के तहत काम करते हैं। उदाहरण के तौर पर उपग्रहों के प्रक्षेपण या ग्रह है। अवलोकन के लिए अनुसंधान विकास, अनुप्रयोग और निष्पादन के काम को संभालना।

कब होता है इसरो साइंटिस्ट का प्रमोशन?

अब बात इसरो साइंटिस्ट के प्रमोशन की करें तो बता दें कि जिन उम्मीदवारों को इसरो साइंटिस्ट के पद पर नियुक्त किया जाता है। उनके करियर में स्थिरता या जॉब सिक्योरिटी मिल जाती है। एक बार जब उम्मीदवार अपना प्रोबेशन पीरियड पूरा कर लेता है, तो वह सभी अतिरिक्त लाभों का फायदा प्रमोशन के बाद उठा सकता है। उन्हें उनकी कार्य नैतिकता और प्रदर्शन के आधार पर उच्च पदों पर प्रमोट किया जाता है। पद बढ़ने के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारी और काम का दायरा भी बढ़ जाता है। साथ ही सैलरी में भी इजाफा होता है। बता दे उम्मीदवार के लिए रेगुलर ट्रेनिंग फैशन आयोजित किया जाते हैं और यह उनके बायोडाटा में भी ऐड होता है। इससे उनके ज्ञान और कैरियर दोनों में ग्रोथ होती है।

ये भी पढ़ें- डॉ. अब्दुल कलाम के इन 6 आविष्कारों ने भारत को बना दिया सुपर पावर, जानिए इनकी ख़ासियतें

Share on