Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज माने जाते हैं। वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में हमेशा कामयाब रहते हैं। ईशान किशन वैसे तो किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि ईशान किशन ने जितना नाम क्रिकेट की दुनिया से कमाया है, उतना ही उनकी निजी जिंदगी भी चर्चाओं का केंद्र रही है। ऐसे में ईशान किशन का नाम बीते कुछ समय से उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आदिति हुंडिया के साथ लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। ऐसे में क्या आप जानते हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड आदिति हुंडिया कौन है? क्या करती है अदिति हुंडिया? और क्या है उनकी कमाई का जरिया?… नहीं तो आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।
कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड आदिति हंडिया?
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड आदिति हंडिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीर को साझा कर फैंस के दिलों पर छुरिया चलाई है। अदिति की कई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होने के बाद काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ शतकबाज ईशान किशन पेशे से मॉडल आदिति हुंडिया को डेट कर रहे हैं, यह बात भी बीते कई महीनों से चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
आदित्य कुंडिया सोशल मीडिया स्टार होने के साथ-साथ एक मॉडल और साल 2017 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। इतनी साल 2018 में उन्होंने मिस सुपर नेशनल इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था।
कितनी है अदिति हुंडिया की नेटवर्थ
ईशान किशन की तरह ही उनकी गर्लफ्रेंड आदिति हंडिया भी करोड़ों की मालकिन है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी टोटल नेटवर्थ 2 से 3 मिलियन डॉलर की है। बता दे अदिति मॉडलिंग और विज्ञापनों के जरिए लाखों में कमाई करती है। इसके अलावा आदिती हुंडिया सोशल मीडिया स्टार भी है। उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। ऐसे में वह सोशल मीडिया से भी लाखों कमाती है। ईशान किशन की गर्लफ्रेंड आदिति हुंडिया को कारों का बेहद शौक है। उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां मौजूद है।
खुलेआम प्यार जताते हैं ईशान और अदिति
ईशान किशन और अदिति हुंडिया को कई बार सोशल मीडिया से लेकर मीडिया के कैमरों के सामने खुलेआम प्यार जताते देखा गया है। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है। हालांकि यह बात अलग है कि दोनों ने कभी भी एक-दूसरे के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन आदिति हुंडिया और ईशान किशन का रिश्ता उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में नजर आया जब ईशान किशन के लिए वह क्रिकेट के मैदान से हुंडिग करती नजर आई।
इसके अलावा ईशान किशन को जब मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था, तब आदिति ने खुलेआम मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी को ‘प्राउड एंड हैप्पी’ पोस्ट के साथ अपनी बधाई देते हुए अपना प्यार बरसाया था।
कितनी है ईशान किशन की नेटवर्थ
वही बात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की नेटवर्थ की करें तो बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशान किशन की टोटल नेटवर्थ 45 करोड़ रुपए की है। बता दें कि मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले ईशान किशन क्रिकेट के अलावा कई ब्रांड का एंडोर्समेंट कर भी करोड़ों में कमाई करते हैं।