क्या आमिर और किरण के तलाक की वजह फातिमा सना शेख है? जाने कौन है फातिमा सना शेख!

आमिर खान ने किरण राव संग कई सालों का सफर खत्म करने का ऐलान कर सभी को चौका दिया। एक्टर ने अपनी 15 साल पुरानी शादी से अलग होने का फैसला किया है। किरण और आमिर ने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है। आमिर खान और किरण राव बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। दोनों का एक बेटा आजाद है। आमिर खान के तलाक का ऐलान करने के बाद ही अभिनेत्री फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

इस वजह से हो रही थी ट्रोल

क्या आमिर और किरण के तलाक की वजह फातिमा सना शेख है?  जाने कौन है फातिमा सना शेख!

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के 15 साल की शादी टूटने पर फैंस को बड़ा झटका लगा है। लेकिन उलझन की बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल फातिमा सना शेख आमिर खान के साथ फिल्म दंगल और ठग हिंदुस्तान में नजर आ चुकी हैं। तब से कई लोग इन दोनों को कपल के रूप में देख रहे हैं। कहा जा रहा है कि आमिर खान और किरण राव के तलाक के बीच फातिमा शेख ही है इन्हीं के वजह से दोनों का रिश्ता टूटा है। सोशल मीडिया पर फातिमा शेख की खूब आलोचना हो रही है लोग कई तरह के मीम्स भी साझा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहीं ये बात

क्या आमिर और किरण के तलाक की वजह फातिमा सना शेख है?  जाने कौन है फातिमा सना शेख!

यूजर्स फातिमा सना शेख को आमिर खान के तलाक के पीछे वजह तो बता ही रहे हैं लेकिन कई यूजर का कहना है कि फातिमा सना शेख आमिर खान की अगली यानी तीसरी पत्नी हो सकती है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस आदमी को क्या हो गया मुझे लगता है कि यह फातिमा के लिए किरण राव को छोड़ा है। कई लोगों ने फातिमा को होम ब्रेकर का नाम दिया है।

दंगल और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में एक साथ आ चुके हैं नजर

क्या आमिर और किरण के तलाक की वजह फातिमा सना शेख है?  जाने कौन है फातिमा सना शेख!

ऐसे तो फातिमा शेख ने 3-4 बॉलीवुड फिल्मों में ही काम किया है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स की माने तो 2 ही फिल्मों में उन्होंने आमिर के साथ रिश्ते बना लिए। उन्होंने अपनी पहली फिल्म आमिर खान के साथ दंगल की थी, इस फिल्म में फातिमा आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। दंगल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई इसके बाद दोनों को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में देखा गया। इस फिल्म में फातिमा के साथ कैटरीना कैफ भी थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस दौरान फातिमा चर्चा में आ गई। मीडिया में ऐसी भी खबरें चली की दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

whatsapp channel

google news

 

आमिर खान ने की है दो-दो शादियां

क्या आमिर और किरण के तलाक की वजह फातिमा सना शेख है?  जाने कौन है फातिमा सना शेख!

आमिर खान और किरण राव की मुलाकात फिल्म लगान के सेट पर हुई थी। लगान बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई थी। इस फिल्म की चर्चा आज भी होती हैं। किरण इस फिल्म में एसोसिएट डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे थे। इसी दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इन दोनों का एक बेटा है जो कि सरोगेसी से हुआ। उसका नाम इन्होंने आजाद रखा। किरण से पहले आमिर खान की एक और शादी हो चुकी थी इस शादी से उनके दो बच्चे भी थे। 1986 में आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की थी हालांकि शादी के 16 साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया।

जारी किया था बयान

क्या आमिर और किरण के तलाक की वजह फातिमा सना शेख है?  जाने कौन है फातिमा सना शेख!

आमिर खान और किरण राव ने संयुक्त बयान भी जारी किया है, जिसमें दोनों ने कहा है कि ये 15 वर्ष इतने अच्छे बीते कि हमने इस दौरान आजीवन साथ रहने वाले अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा किया। उन्होंने कहा, “हम साथ में खुश रहे, हँसे। हमारा रिश्ता विश्वास, प्यार और सम्मान के मामले में लगातार बढ़ता ही रहा। अब हमने निर्णय लिया है कि अब हम जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करेंगे, लेकिन पति-पत्नी के रूप में नहीं, ये बेटे आज़ाद के अभिभावक के रूप में होगा, एक परिवार के रूप में होगा।

Share on