लाख बुलाने के वावजूद ये सारे सितारे नहीं आते कपिल के शो, MS Dhoni के साथ कई नाम है शामिल

देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खासा चर्चाओं में रहने वाला द कपिल शर्मा शो(The Kapil Sharma Show) टॉप टीआरपी रेट का हिस्सा रहता है। शो में आने वाले मेहमान भी इसे फुल इंजॉय करते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर खेल जगत तक कई ऐसे लोग हैं, जो कई बार कपिल शर्मा शो के इनविटेशन को नकार चुके हैं और शो से अब तक दूरी बनाए हुए है। कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल आईये हम आपको बताते हैं…

Mahendra Singh Dhoni

यह बात सभी जानते हैं कि द कपिल शर्मा शो को हर घर में पसंद किया जाता है। टीवी की दुनिया में कपिल शर्मा को कॉमेडी का किंग कहा जाता है। कपिल शर्मा के शो में आने वाले गेस्ट उनके कॉमेडी अंदाज़ को भरपूर इंजॉय करते हैं। खास बात यह है कि इसमें जो भी स्लैब्स आते हैं वह अपनी पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ दोनों को शेयर करते हैं। वहीं ऐसे में कई ऐसी बड़ी हस्तियां है जिन्होंने कई बार कपिल शर्मा के इनविटेशन को नकारा है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में एम.एस, धोनी(Mahendra Singh Dhoni) से लेकर आमिर खान(Amir Khan) तक का नाम शामिल है।

एम.एस. धोनी ने कई बार ठुकराया न्यौता

ये सारे सितारे नहीं आते कपिल के शो

whatsapp channel

google news

 

द कपिल शर्मा शो में आने से इंकार करने वाले लोगों की लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी का नाम शामिल है। एम.एस. धोनी अब तक कभी भी इस शो में नजर नहीं आए हैं। वही हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा ने कई बार धोनी को शो में आने का न्योता दिया है, मगर वह हर बार नकारते रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जब धोनी की बायोपिक रिलीज हुई थी उस वक्त भी उन्हें न्यौता दिया गया था। हालांकि वह तब भी शो का हिस्सा नहीं बनें।

सचिन तेंदुलकर

बता दें इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। सचिन तेंदुलकर को द कपिल शर्मा शो की तरफ से कई बार मेकर्स इनविटेशन अप्रोच कर चुके हैं। मगर वह भी कभी शो का हिस्सा नहीं बनें।

कई लोगों के नाम है शामिल

रजनीकांत

खास बात यह है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड के भी कई स्टार्स का नाम शामिल है। हिंदी सिनेमा जगत के मेगास्टार और सुपरस्टार कहे जाने वाले रजनीकांत और आमिर खान ने भी कभी शो में शिरकत नहीं की है। दोनों हीरों ने अब तक कपिल शर्मा के शो से दूरी बना रखी है। दोनों ही अभिनेताओं को कई बार शो में शामिल होने के लिए न्यौता भेजा जा चुका है, लेकिन दोनों ने आने से इनकार करते हुए शो से दूरी बना रखी है। हालांकि इसके पीछे का कोई कारण कभी सामने नहीं आया है।

Share on