Petrol और Diesel को हिंदी में क्या कहते है? नहीं पता तो आइये हम बताते हैं

petrol ko hindi me kya kahte? सोशल मीडिया से लेकर जनरल नॉलेज की किताबों तक कई ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिन्हें सुनने के बाद दो पल के लिए हम भौचक्का हो जाते हैं कि आखिर हमें इस आसान से सवाल का जवाब क्यों नहीं पता? ऐसे में एक ऐसा ही सवाल आज हम आपसे पूछते हैं। आप रोजाना एक जगह से दूसरी जगह सफर करने के लिए अपने-अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं। कोई अपने वाहन में डीजल डलवाता है तो कोई पेट्रोल, लेकिन डीजल और पेट्रोल यह तो अंग्रेजी शब्द है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि डीजल और पेट्रोल को हिंदी में क्या कहा जाता है?

पेट्रोल को हिंदी में क्या कहते हैं?

यह सवाल सुनने के बाद एक सेकेंड के लिए आपको लगा होगा, कि अरे यह तो रोजाना इस्तेमाल होने वाला शब्द है तो इसका मतलब तो पता ही होगा। लेकिन जब आप सोचने लगेंगे तो आपको याद ही नहीं आएगा, क्योंकि पेट्रोल को अक्सर हमने अपने बुजुर्गों को भी इसी नाम से बुलाते देखा है। इन हालातों में लाजमी है कि आपको पेट्रोल का हिंदी शब्द ना पता हो। बतादे पेट्रोल को हिंदी में “शिलातैल” या “ध्रुव स्वर्ण” कहा जाता है। इसके अलावा पेट्रोल के हिंदी में और भी कई नाम है, जैसे- ईंधन, तेल, साफ किया हुआ पेट्रोलियम, साफ किया हुआ मिट्टी काप तेल, यह सभी पेट्रोल के अलग-अलग नाम है। जहां आप अंग्रेजी में इसे सिर्फ पेट्रोल कहकर बुलाते हैं, तो वही हिंदी में इसके कई नाम है।

डीजल को हिंदी में क्या कहते हैं?(Diesel ko hindi me kya kehte hai)

पेट्रोल के बाद बात डीजल की करें तो बता दें कि डीजल को भी हिंदी भाषा में “शिलातैल” या “ध्रुव स्वर्ण” कहा जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे डीजल के नाम से ही बुलाते हैं। डीजल हमारे बदलते दौर में वाहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इधन है। डीजल देखने में काले रंग का होता है और इससे जमीन की गहराइयों से मशीन के जरिए निकाला जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक डीजल को जमीन से निकाला जाता है, तब यह अशुद्ध रूप में होता है। इसके बाद इसे मशीन से शुद्ध किया जाता है और उसके बाद गाड़ियों में इसका इस्तेमाल होता है।

whatsapp channel

google news

 

किसने किया था पेट्रोल का आविष्कार?

बता दे पेट्रोल का आविष्कार 1859 ईसी. में कर्नल एडमिन ट्रैक ने टाइटसविले, पेंसिलवेनिया में किया था। यह यहां का पहला सफल तेल परीक्षण था। उस दौरान जब इसका परीक्षण हुआ तब लोगों को इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि बदलते दौर के साथ यह सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ईंधन तेल बन जाएगा। पेट्रोलियम की दुनिया में पेट्रोल का इस्तेमाल सर्वाधिक स्तर पर होगा। वही बता दे इसके अलावा सबसे पहले अमेरिका के वैज्ञानिक जॉर्ज ब्रिटेन ने साल 1872 में वाणिज्य तरल ईंधन और आंतरिक दहन इंजन का आविष्कार किया था।

डीजल का आविष्कार किसने किया

सर्वाधिक इस्तेमाल किए जाने वाले इंधन तेलों में दूसरे नंबर पर डीजल का नाम शामिल है। डीजल इंजन का आविष्कार रुडोल्फ डीजल ने किया था। बता दे यह जर्मन के एक मशहूर मैकेनिकल इंजीनियर हुआ करते थे। उन्होंने डीजल इंजन का आविष्कार कर वाहनों को एक नई इंधन की रफ्तार दी थी। बता दे डीजल का इस्तेमाल ट्रैक्टर, जनरेटर और रेल आदि में किया जाता है। डीजल इंजन का आविष्कार मैकेनिकल इंजीनियर रूडोल्फ क्रिश्चियन कार्ल डीजल ने साल 1890 में किया था।

Share on