रिक्शे वाले की बेटी है बनी मशहूर रैपर, स्टेज पर देख लोग बोले ये क्या गायेगी, फिर सुन सब रह गये सन्न

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से रैप म्यूजिक का ट्रैंड काफी ज्यादा चल रहा है। ऐसे में सुनने वाले और पसंद करने वाले यह जानते हैं कि म्यूजिक की दुनिया में रैप की अपनी एक अलग पहचान है। रैपर संगीत और अपने शब्दों की मदद से समाज और जिंदगी के कई ऐसे  पहलुओं को मुद्दा बनाकर मैसेज देते हैं, जिसे आज म्यूजिक इंडस्ट्री का नया स्टाइल कहा जाता है। आज इंडस्ट्री में कई सारे रैपर्स है, जो कमाल का काम करते हैं। उनके गाने दुनिया भर में सुने जाते हैं।

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) की फिल्म गली ब्वॉय(Gully Boy) में आपने रैपर्स की कहानी और उनके स्ट्रगल को काफी करीब से देखा होगा। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ही रैपर की कहानी बताने वाले हैं। यह कहानी है गली-गर्ल की, जी हां ऐसी एक रैपर लड़की जो रैप की दुनिया में अच्छी खासी पहचान कमा चुकी है। खास बात यह है कि यह लड़की एक रिक्शेवाले की बेटी है और रैप के प्रति इस का पैशन जबरदस्त है, इनका नाम है सानिया मिस्त्री…

15 साल की है रैपर सानिया

15 साल की सानिया मिस्त्री मौजूदा समय में 11वीं क्लास में पढ़ती है। सानिया पिछले 3 साल से रैप कर रही हैं। उनके पिता एक रिक्शा चालक हैं और उनकी मां परिवार का पालन पोषण करने के लिए कई घरों में काम करती है। सानिया के पास अपना कोई मोबाइल नहीं है, जिससे वह अपने रैप के वीडियो बना सके। वह अपने वीडियो बनाने के लिए अपने आस-पड़ोस के दोस्तों से मदद लेती है। सानिया के रैप म्यूजिक में साफ झलकता है कि वह अपने आसपास की गरीबी को देखकर रैप करने के लिए प्रेरित हुई है। वह गरीब जनता की परेशानियों को अपने रैप म्यूजिक के जरिए मैसेज के तौर पर अपने परफॉर्मेंस में साझा करती है।

अपने इंटरव्यू मे सानिया ने क्या कहा !

हाल ही में सानिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हां मेरे ख्वाब बहुत ऊंचे हैं और मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है कि मेरे ख्वाब भगवान की दुआ से कभी न कभी जरूर पूरे होंगे। सानिया ने बताया कि उनके घर वालों को कभी नहीं पता था कि रैप क्या होता है? मेरे आस-पड़ोस के लोग भी इस तरह के म्यूजिक के बारे में नहीं जानते थे। मैंने सभी को इसके बारे में बताया। मुझे उन्हें यह समझाना पड़ा कि एक रैप कैसे बनाया जाता है और क्यों मुझे इतना पसंद है। बाद में मेरी मां को भी अच्छा लगने लगा।

 आगे उन्होंने बता- जब मैंने रैप गाने की शुरुआत कि- तो मुझे और परिवार के लोगों को थोड़ी शर्म आती थी, कि मैं एक लड़की होकर रेप करूंगी तो लोग क्या कहेंगे। मगर अब मेरे पैरेंट्स और टीचर्स भी मेरा सपोर्ट करते हैं। सानिया का एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसे वह अपनी मां के फोन से चलाती है।

सानिया के दोस्त नासरीन अंसारी के मुताबिक जब सानिया ने पहली बार पब्लिक में परफॉर्म किया था, तो उनकी मां बहुत खुश हुई थी। उन्होंने कहा- जब सानिया पहली बार स्टेज पर चढ़ी तो इतना बड़ा क्राउड देखकर पहले वह थोड़ा घबरा गई। शुरुआत में कुछ लड़कों ने कमेंट भी किए। मगर जब उन्होंने गाना शुरू किया तो वह लोगों के दिलों दिमाग पर छा गई। सानिया ने अपने काम से सभी को इंप्रेस कर दिया और आज उनके रैप म्यूजिक को लाखों लोगों को पसंद करते हैं।