सौम्या कांबले बनी India’s Best Dancer 2 की विनर, शानदार गाड़ी के साथ जीती इतने लाख रुपए

सोनी टीवी (Sony TV) के सबसे फेमस डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 (India’s Best Dancer 2) को अपना नेक्स्ट बेस्ट डांसर मिल गया है। महाराष्ट्र के पुणे शहर की डांसर सौम्या कांबले (Saumya Kamble) ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सौम्या कांबले (India’s Best Dancer 2 Winner) को सोनी एंटरटेनमेंट (Sony Entertainment) की ओर से उनकी इस जीत के बाद 15 लाख रुपए (India’s Best Dancer 2 Winner Price Money) का चेक और एक शानदार गाड़ी इनाम के तौर पर दी गई है। इसके साथ ही उन्हें गाइड करने वाली कोरियोग्राफर वर्तिका झा (Vartika Jha) को भी खास तोहफा मिला है।

सौम्या संग वर्तिका को भी मिला इनाम

इस पूरे सीजन में बतौर कोरियोग्राफर सौम्या को गाइड करने वाली उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को उनके कंटेस्टेंट की जीत पर 5 लाख का चेक दिया गया है। खास बात यह है कि यह वर्तिका की दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन वन के कोरियोग्राफर टाइगर पॉप को भी कोरियोग्राफ किया था। ऐसे में वर्तिका झा का नाम अब इंडियाज बेस्ट डांसर के स्टेज पर एक दमदार कोरियोग्राफर के तौर पर हमेशा हर किसी को याद रहेगा।

whatsapp channel

google news

 

ग्रैंड रहा ग्रैंड फिनाले

रविवार को इंडियाज बेस्ट डांसर के ग्रैंड फिनाले में पांच कंटेस्टेंट स्टेज पर पहुंचे थे, जिसमें जयपुर के गौरव सरवन को फर्स्ट रनर अप और ओडिशा के रोजा राणा को सेकंड रनर अप घोषित किया गया। असम के रक्तिम ठाकुरिया को इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला वही जमरूध शो में चौथे स्थान पर नजर आए। इन सभी कंटेस्टेंट को इनाम के तौर पर एक 1 लाख रूपये की राशि दी गई है।

Also Read:  TMKOC: उम्र मे अपने बेटा जेठलाल से छोटे हैं तारक मेहता के बाबूजी, पत्नी भी है बला की खूबसूरत

अपनी पूरी इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 की जर्नी में सौम्या ने अपने डांस से खूब तारीफें बटोरी है। इतना ही नहीं उन्हें छोटी हेलन भी कहा गया और यह नाम उन्हें खुद खेलने दिया। सौम्या ने अपने डांस से न सिर्फ जजेस का बल्कि दूसरे कंटेस्टेंट के माता-पिता का दिल भी जीता है।

अपनी जीत पर सौम्या में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां तक आ जाऊंगी। बेस्ट फाइव में आकर मैं बहुत खुश हुई, क्योंकि शो का हिस्सा बनकर मैं अपनी मां का सपना पूरा कर रही हूं। आज उनके सपोर्ट से की वजह से मैं यहां तक पहुंच पाई हूं।

Share on