Saturday, September 23, 2023

बेटे आज के बाद कुछ मत कहना…विराट कोहली ने रोहित शर्मा को ऐसा क्यों कहा; देखें Video

Rohit Sharma And Virat Kohli Video: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच की अनबन कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है। वही एशिया कप 2023 के दौरान ऑनफील्ड एक और ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों काफी जबरदस्त अंदाज में नजर आए। इस दौरान इस वीडियो में दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त थी। इस वीडियो ने इंडियन क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल यह वीडियो श्रीलंका के खिलाफ सुपर 4 में खेले गए मैच का है। जब रविंद्र जडेजा की गेंद पर स्लिप कर रोहित शर्मा ने धनंजय डी सिल्वा का कैच लगता था। इसके बाद विराट दौड़कर रोहित शर्मा के गले लगे और उन्हें शाबाशी दी। इस मोमेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में छाया हुआ है।

वायरल हुआ विराट कोहली-रोहित शर्मा का वीडियो

विराट कोहली और रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 में खेले गए एशिया कप 2023 के दौरान का है। वीडियो में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। वहीं दूसरी और इस वीडियो के साथ-साथ विराट कोहली का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करते और उनकी नकल उतारते नजर आ रहे हैं।

दरअसल विराट कोहली 5 साल पहले ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में नजर आए थे और इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर कई बातें कही थी। विराट ने कहा था कि रोहित शर्मा काफी मजेदार शख्स है। वह बात एकदम मुंबई की टपोरी भाषा में करते हैं। इस दौरान विराट ने उनकी नकल भी की थी। अपने इंटरव्यू में कोहली ने रोहित शर्मा के लिए कहा- शुरुआत में जब रोहित शर्मा नजर में आ रहे थे, तो हमें बहुत उत्सुकता होती थी। हर कोई रोहित शर्मा का नाम ऐसे लेता था कि एक यंग प्लेयर आ रहा है… तो हम सोचते थे कि- हम भी तो यंग है, ऐसा कौन सा प्लेयर आ रहा है। हर कोई रोहित शर्मा की ही बात करता था।

whatsapp

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023 Final: एशिया कप के फाइनल में फिर भिड़ सकते है भारत-पाकिस्तान, देखिये क्या बन रहा समीकरण

रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2007 में पहली बार बैटिंग करते देखा गया था, वो जबरदस्त था। मैं उस समय उन्हें देखने के बाद चुप होकर सोफे पर ही बैठ गया। मैंने कहा- बेटे आज के बाद कुछ मत बोलना… क्योकि जब आप उसको खेलते हुए देखोगे तो आपको समझ आएगा कि लोग क्या बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैंने रोहित शर्मा से बेहतर बाल को टाइम करते हुए किसी को नहीं देखा है।

google news
Kavita Tiwari
Kavita Tiwari
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,868FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles