रियल लाइफ में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं दिखतीं है ‘तारक मेहता…’ के मशहूर कलाकारों की पत्नियां

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 07 सितम्बर 2021, 12:11 अपराह्न

टीवी के सब चैनल पर प्रसारित होने वाला शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” आज भी लोगों के बीच उतना ही फेमस हैं जितना 13 साल पहले अपने शुरुवाती दिनों में था। इस धारावाहिक की लोकप्रियता में आज तक कोई कमी नही आई। लोग आज भी इस सीरियल को खूब पसंद करते हैं, इसमे निभाये गए एक एक किरदार की छवि लोगों के दिलों में बस चुकी हैं। इसके हर किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया हैं, इसी कारण यह शो हर हफ्ते टीआरपी में सबसे आगे रहती हैं। तो चलिए आज हम आपको आपके पसंदीदा शो के किरदारों के पार्टनर से मिलवाते हैं।

अमित भट्ट यानी कि “बापूजी” :-


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शो में जेठालाल के पिता “चंपक लाल” का रोल निभा रहे अमित भट्ट का हैं जो भले ही सीरियल में एक बूढ़े आदमी का किरदार निभाते हैं मगर असल जिंदगी में वो अपने बेटे जेठालाल से भी उम्र में छोटे हैं और बहुत हैंडसम भी। शो में उनके और जेठालाल के बीच की नोक झोंक को लोग खूब पसंद करते हैं। वही अगर बात करें अमित भट्ट की पत्नी की तो उनका नाम कृति भट्ट हैं और वो बेहद खूबसूरत भी हैं।

शैलेश लोढ़ा यानी कि “तारक मेहता” :-


इस लिस्ट में दूसरा नाम उनका हैं जो इस शो में तारक मेहता के किरदार में नजर आते हैं यानी कि शैलेश लोढ़ा। आपको बतादें की एक्टर के अलावा शैलेश एक बेहतरीन कवि, कॉमेडियन और लेखक भी हैं। बात करें अगर उनकी पत्नी की तो शैलेश की बीवी का नाम स्वाति लोढ़ा हैं और पेशे से वह एक राइटर हैं।

दिशा वकानी यानी कि “दया भाभी” :-


इस लिस्ट में अगला नाम “दया भाभी” यानी कि दिशा वकानी का हैं जिन्होंने अपने अनोखे आवाज और एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया हैं। दिशा वकानी के लाखों फैन्स हैं। हालांकि उन्होंने शो से फिलहाल ब्रेक लिया हैं मगर उनकी लोकप्रियता दया बेन के रूप में इतनी हैं कि उनके फैन्स उनका बेसब्री से शो में वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही ये जानते होंगे कि दिशा वकानी के पति एक बिज़नेस मैन हैं। दिशा को अपने पति मयूर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था जिस कारण अपना करियर पीक पर होने के बावजूद उन्होंने मयूर से ब्याह रचा लिया था।

दिलीप जोशी यानी कि “जेठालाल” :-


अगला नाम इस लिस्ट में उनका हैं जिन्होंने “जेठालाल” के किरदार से लोगों को खूब हंसाया हैं और अपनी एक खास पहचान बनाई हैं लोगों के दिलों में। रील लाइफ में चुलबुले अंदाज़ वाले जेठालाल यानी की दिलीप जोशी रियल लाइफ में बेहद शांत हैं। वही उनकी बीवी का नाम जयमाला जोशी हैं और वह एक हाउसवाइफ हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।