13 साल बड़े ऑनस्करीन पति को दिल दे बैठी एक्ट्रेस, पिता को खटक को दोनों की नजदीकियां

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 31 मई 2023, 5:18 अपराह्न

Sumbul Touqeer Khan Breakup With Fahmaan Khan: इमली सीरियल से हर घर में अपनी पहचान खड़ी करने वाली 18 साल की एक्ट्रेस सम्बुल तौकीर खान इन दिनों अपनी लव अफेयर के चलते चौतरफा सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल जहां एक ओर बीते दिनों एक्ट्रेस का नाम अपने को-एक्टर फहमान खान के साथ लगातार सुर्खियों में था, तो वहीं अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई है जिसमें सभी को चौंका दिया है। सभी यह जाने के लिए बेताब है कि आखिर सुम्बुल और फहमान का ब्रेकअप क्यों हुआ? क्या इसके पीछे सुम्बुल के पिता कारण है?

13 साल बड़े रहमान को दिल दे बैठी सुम्बुल

बिग बॉस 16 के दौरान जब शो में मौजूद सबसे छोटी कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान कमजोर पड़ गई थी, तो फहमान सारे काम छोड़ कर शो पर उन्हें सपोर्ट करने और मोटिवेट करने आए थे। वही सुम्बुल ने भी लाइव के दौरान फहमान से अपने प्यार का इजहार कर दिया था, जिसके बाद से दोनों के लव अफेयर के चर्चे हर दिन सुर्खियों में नजर आते थे। वही दोनों के बीच की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद थी।

फहमान ने किया सुम्बुल के पिता को लेकर बड़ा खुलासा

हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में फहमान में उनके और सुम्बुल के बीच हुए विवाद पर खुलकर बात की। एक्टर ने कहा कि सुम्बुल के पिता तौकीर खान की वजह से उनकी दोस्ती में दरार आई है। फहमान ने कहा- यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब उन्हें गायक ताबिश के साथ एक म्यूजिक वीडियो शूट करना था, सुम्बुल के पिता ने यह गाना करने से मना कर दिया था।

एक्टर ने आगे बताया कि- उन्होंने बहुत साफ साफ कहा कि मैं ताबिश का गाना नहीं करूंगा। मुझे यह बात मुझे थोड़ी सी बुरी लगी, क्योकि ये गलत है। मैने कहा- इतना माफी मांगने के बाद बच्चा समझ कर माफ कर देना चाहिए। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि- अंकल ऐसा है तो आप का म्यूजिक वीडियो मैं भी नहीं करूंगा। आप अपना कीजिए और मैं अपना कर लेता हूं।

वायरल वीडियो पर पिता ने किया हंगामा

सलमान खान ने बताया कि जब हम इमली की शूटिंग कर रहे थे, हम हमेशा साथ थे और लोगों ने हमें साथ ही देखा है। यह कोई नई बात नहीं थी। उस शो के सेट से सामने आए एक वीडियो में वह मेरे हाथ पर लेटी हुई थी। हम ऐसे सोए थे जैसे हम पूरे दिन शूटिंग कर रहे थे और बहुत थके हुए थे। किसी ने वही वीडियो फिर से शेयर किया और यह बात उसके पापा को पसंद नहीं आई।

वहीं इसके बाद जब मैंने ईद के दिन भी तीनों को कॉल किया, तो किसी ने मेरा फोन नहीं उठाया। मैंने दूसरे दिन मैसेज भी किया कि- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि अब मैं तुम्हें कॉल भी नहीं कर सकता। तब उसने कहा- मेरी गलती नहीं है… मैंने कहा हा पता है, लेकिन कहीं से तो हो रहा है। वही इस इंटरव्यू में फहमान ने इस बात का भी जिक्र किया कि यह पहली और आखरी बार है। जब उन्होंने इस बारे में बात की है। हालांकि इस दौरान सलमान ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि आखिर उनके पिता ने अपनी बेटी को किस वजह से उनके साथ म्यूजिक वीडियो में काम करने से मना किया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।