IAS टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे ने की दूसरी शादी, रिसेप्शन की तस्वीरें हुई वायरल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 अप्रैल 2022, 5:05 अपराह्न

सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाली देश की चर्चित आईएएस टीना डाबी और आईएएस प्रदीप गवांडे ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने जयपुर के एक फाइव स्टार होटल में काफी ग्रैंड सजावट के साथ बेदह सिंपल अदाज में शादी की। खास बात ये थी कि उनकी शादी में बेहद कम लोगों को ही इनवाइट किया गया था। जानकारी के मुताबिक आईएएस टीना डाबी और आईएएस प्रदीप पांडे की शादी में कुछ करीबी और परिवार के लोग ही मौजूद रहे। परिवार और करीबी लोगों के बीच के शादी की सभी रस्में निभाई गई।

Tina Dabi And Pradeep Gawande Marriage

शादी के बंधन में बंधे प्रदीप-टीना

मालूम हो कि प्रदीप गवांडे और टीना डाबी की शादी को लेकर पहले 20 अप्रैल की तारीख सामने आई थी। हालांकि दोनों 22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे। वही अब दोनों की शादी की सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें दोनों की शादी काफी सिंपल लुक में जयपुर के एक पांच सितारा होटल में हुई है।

Tina Dabi And Pradeep Gawande Marriage

शादी से लेकर रिसेप्शन तक की कई तस्वीरें अब तक सामने आ चुकी है। शादी में दोनों काफी एलिगेंट लुक के साथ नजर आए। रिसेप्शन में भी ज्यादा चमक-दमक देखने को नहीं मिली। बता दे रिसेप्शन के समय टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने मेहरून कलर के मैचिंग आउटफीट पहने थे।

Tina Dabi And Pradeep Gawande Marriage

बता दे आईएएस टीना डाबी काफी लंबे समय से प्रदीप गवांडे संग शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। दोनों की शादी की खबरों को लेकर अलग-अलग तारीखे सामने आ रही थी। वहीं शुक्रवार यानी 22 अप्रैल की रात आखिरकार टीना डाबी और प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

Tina Dabi And Pradeep Gawande Marriage

बता दे दोनों ने शादी के दौरान भगवान बुद्ध की प्रतिमा और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने शादी की सभी रस्मों को निभाया है। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे शादी के वक्त बेहद सिंपल लुक में नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने सफेद रंग के आउटफिट पहने थे। दोनों व्हाइट वेडिंग आउटफिट में काफी जच रहे थे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।