सुजैन खान का EX-पति Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड पर आया रिएक्शन,रुमर्ड गर्लफ्रेंड ने भी दिया जबाब

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 फरवरी 2022, 6:55 अपराह्न

रितिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussane Khan) ने एक्टर की रुमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तारीफ की है। इस दौरान सुजैन ने सबा आजाद (Saba Azad) की एक तस्वीर को शेयर करते हुए उनके लिए एक जबरदस्त कैप्शन भी लिखा। दरअसल बीते दिनों सबा आजाद और रितिक रोशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस दौरान दोनों को एक साथ डेट पर सपोर्ट किया गया था, तबसे सबा आजाद का नाम रितिक रोशन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड (Hrithik Roshan Rumoured Gorlfriend Saba Azad) के तौर पर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Sussanne And Saba Azad

रुमर्ड गर्लफैंड की एक्स वाइफ ने की तारीफ

सुजैन खान ने सबा आजाद के लिए एक स्पेशल नोट लिखते हुए उनकी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। सुजैन ने कैप्शन के पोस्ट में लिखा- क्या कमाल की शाम है सबा आजाद… आप सुपर कूल और बेहद टैलेंटेड है।

Sujen Khan Post

सबा ने दिया सुजैन को जवाब

वही सब आजाद ने भी सुजैन की इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सबा ने पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा- धन्यवाद मेरी सूजी…यह जानकर खुशी हुई कि आप कल रात वहां मौजूद थी। एक्टर वरुण मित्रा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सभा की तस्वीर को शेयर करते हुए उनकी तारीफ की।

hrithik roshan and saba azad

बता दे बीते दिनों रितिक रोशन के साथ सबा आजाद को एक डिनट डेट पर स्पोर्ट किया गया था। इस दौरान पैपराजी के कैमरा ने उनका पीछा करते हुए उनकी कई तस्वीरें खींची, हालांकि कपल पैपराजी को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गए और आगे चले गए। इस दौरान रितिक रोशन ने सभा का हाथ पकड़ा हुआ था। ऐसे में सबा आजाद का नाम रितिक रोशन की रुमर्ड गर्लफ्रेंड के तौर पर सुर्खियों में छा गया है।

hrithik roshan and saba azad

रितिक रोशन और सबा आजाद की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद उनके फैंस लगातार यह सवाल पूछने लगे कि- क्या आप दोनों डेटिंग कर रहे हैं? हालांकि अब तक इस सवाल का जवाब रितिक रोशन या सबा आजाद दोनों की तरफ से नहीं आया है। ऐसे में अभी भी बॉलीवुड टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।