Honey Singh Girlfriend: तलाक के बाद फिर हुआ हनी सिंह को प्यार, खुलेआम गर्लफ्रेंड के साथ इस अंदाज में आये नजर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 दिसम्बर 2022, 3:48 अपराह्न

Honey Singh and Tina Thadani: यो यो हनी सिंह (Honey Singh) इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल हाल ही में उनका और शालिनी तलवार (Shalini Talwar) का तलाक हुआ था, जिसके बाद से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार खबरों के गलियारों में छाए हुए हैं। हर कोई हनी सिंह की पर्सनल लाइफ (Honey Singh Personal Life) को लेकर चर्चा कर रहा है। वही हाल ही में हनी सिंह को सुपरमॉडल टीना रानी (Tina Thadani) के साथ एक इवेंट में सपोर्ट किया गया है। इस दौरान हनी सिंह टीना थडानी का हाथ इस अंदाज में थामे नजर आए कि दोनों के लव-अफेयर (Honey Singh Love Affairs) के चर्चे शुरू हो गए हैं।

तलाक के कुछ महीनों बाद हनी सिंह को हुआ प्यार

यो यो हनी सिंह का अगस्त 2022 में पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हुआ था। हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने इस दौरान उन पर घरेलू हिंसा, मार-पीट जैसे कई आरोप लगाए थे। वही तलाक पर मुहर लगने के कुछ महीनों बाद ही हनी सिंह ने अपने और टीना थडानी के रिश्ते को खुलेआम जगजाहिर करना शुरू कर दिया है।

नई गर्लफ्रेंड के साथ खुलेआम घूम रहे हनी सिंह

पंजाबी रैपर हनी सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक इवेंट के दौरान टीना थडानी का हाथ थामे इस कदर चलते नजर आ रहे हैं कि उनके अफेयर की अफवाहें शुरू हो गई है। वीडियो में हनी सिंह वाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। हनी सिंह को एक बार फिर उनके पुराने अवतार में देखने के बाद जहां कुछ फैन खुश है, तो वहीं कई लोग तलाक के 3 महीने बाद ही प्यार हो जाने को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

गौरतलब है कि हनी सिंह, मिलिंद गाबा और टीना थडानी अक्टूबर महीने में पेरिस का ट्रिप नाम के एक म्यूजिक एल्बम में नजर आए थे। तीनों के इस म्यूजिक वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। वहीं अब टीना थडानी संग हनी सिंह के अफेयर के चर्चे लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

ट्रोल हुए हनी सिंह

हनी सिंह और टीना थडानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ना सिर्फ वायरल हो रहा है, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स इसके लिए हनी सिंह को ट्रोल भी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने कहा कि कहीं इसी नई गर्लफ्रेंड की वजह से तो तलाक नहीं हुआ। तो वहीं कई लोगों ने शालिनी तलवार का भी पक्ष लिया है और कहा है मतलब- बीवी सही बोल रही थी… तलाक के 3 महीने बाद ही अफेयर्स की खबरों में फंसे हनी सिंह इस समय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर बने हुए है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।