Friday, June 9, 2023

फिर टूटा हनी सिंह का दिल, पत्नी के बाद गर्लफ्रेंड ने भी छोड़ा, डिलिट की एक-दूसरे की सारी तस्वीरें

Honey Singh And Tina Thadani breakup : मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने गानों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल हनी सिंह की लव लाइफ इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव से होकर गुजर रही है। हनी सिंह अभी साल भर पहले ही अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लेकर अलग हुए थे। वहीं अब उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी भी उन्हें अकेला छोड़ कर चली गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हनी सिंह और टीना थडानी का ब्रेकअप हो गया है। इतना ही नहीं दोनों ने एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड़ की गई अपनी सभी तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है।

Honey Singh And Tina Thadani

हनी सिंह और टीना थडानी का ब्रेकअप

रैपर हनी सिंह इन दिनों ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म के अपने नए गाने ‘छोटू मोटू’ को लेकर खासा चर्चाओं में छाए हुए हैं। साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी बी-टाउन में चर्चा का विषय बनी हुई है। हनी सिंह और टीना थडानी ने अभी कुछ महीने पहले ही अपने अफेयर्स का खुलासा किया था। दोनों की बढ़ती नतीजों के साथ फैंस यह उम्मीद लगाने लगे थे कि लगता है हनी सिंह एक बार फिर घर बसा सकते हैं ,लेकिन दोनों का यह रिश्ता साल भर भी नहीं चला और दोनों अलग हो गए हैं। हनी सिंह और टीना थडानी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ रही है।

Honey Singh And Tina Thadani

whatsapp-group

दरअसल हनी सिंह और टीना थडानी दोनों ने अब तक ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट तो नहीं दिया है, लेकिन जिस हिसाब से दोनों एक-दूसरे के साथ बिताए सभी तस्वीरों को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर रहे हैं। उससे यह साफ होता है कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है। यही वजह है कि दोनों एक-दूसरे की अब शक्ल भी नहीं देखना चाहते। बता दे हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने कहा कि- आने वाले एल्बम में उनके फैंस को काफी बदलाव देखने को मिलेंगे, क्योंकि पहले वह प्यार में थे लेकिन अब प्यार ही नहीं रहा…। हनी सिंह के इस इंटरव्यू के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें कंफर्म मानी जा रही है।

google news

Honey Singh And Tina Thadani

पिछले साल ही हुआ था पत्नी से तलाक

बता दे हनी सिंह ने साल 2011 में अपने प्यार शालिनी तलवार से शादी की थी। यह वह दौर था जब हनी सिंह पापुलैरिटी के मुकाम में आसमान की बुलंदियों पर थे। 11 साल की शादी में दोनों के बीच अनबन की खबरें कई बार सामने आई, लेकिन 2021 में शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर मारपीट, घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी और साल 2022 में दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,803FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles