HBD Sana: हिन्दू है पिता तो फातिमा सना कैसे बनीं शेख, Fatima Sana Shaikh क्यों नहीं करना चाहती शादी?

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) 29 साल के हो गई हैं। साल 2016 में फिल्म दंगल (Dangal) में नजर आई फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh Life Story) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दंगल गर्ल (Dangal Girl Fatima Sana Shaikh_ के नाम से मशहूर फातिमा की जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से ऐसे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने पहले कभी पढ़ा या सुना होगा।

Image Credit- Social Media

फातिमा का सफर

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख का जन्म 1991 में हैदराबाद में हुआ था। फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh Famly) की मां का नाम राज तबस्सुम है और वह एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। फातिमा के पिता विपिन शर्मा हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यही कारण है कि फातिमा हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों को मानती है।

Image Credit- Social Media

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा सना शेख को लेकर यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि दंगल उनकी बॉलीवुड डेब्यु फिल्म नहीं थी, बल्कि साल 1997 में उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। फिल्म चाची-420 में फातिमा पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई।

Fatima Sana Shaikh
Image Credit- Social Media

कई फिल्मों के बाद भी नहीं मिली सफलता

इसके बाद उन्होंने वन टू का फोर में भी अभिनय किया था। हालांकि इस फिल्म के बाद 15 साल के लिए फातिमा सना शेख अभिनय की दुनिया से दूर चली गई। 15 साल बाद साल 2012 में उन्होंने बिट्टू बॉस, टेबल नंबर-21 जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन यह उनकी सफल फिल्में साबित नहीं हुई। फातिमा की असल वापसी फिल्म दंगल से हुई।

whatsapp channel

google news

 
Fatima Snaa
Image Credit- Social Media

टीवी शो में भी काम कर चुकी है फातिमा

बता दे फातिमा सना शेख छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो जैसे टेलीविजन की दुनिया के कई धारावाहिक में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा फातिमा ने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।

इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थी फातिमा

फातिमा के बारे में यह बात भी बेहद कम लोग जानते हैं कि जब बॉलीवुड की दुनिया में कई फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था। अपने इंटरव्यू के दौरान खुद फातिमा ने बताया था कि- मुझे फोटोग्राफी करना बेहद पसंद है। इसलिए मैं एक्टिंग छोड़कर फोटोग्राफर बनना चाहती थी। इतना ही नहीं उन्होंने बतौर फोटोग्राफर काम करना भी शुरू कर दिया था, लेकिन इसी दौरान उन्हें फिल्म दंगल का ऑफर मिला, जो उनके एक्टिंग करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

शादी करने पर नहीं करती यकीन

फातिमा सना शेख ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि- ना तो वह शादी करना चाहती हैं और ना ही उन्हें शादी में विश्वास है। फातिमा का कहना है कि- अगर आप किसी से प्यार करते हैं या आप किसी के साथ रहना चाहते हैं तो उस रिश्ते को किसी डॉक्यूमेंट में लिखकर साबित करने की जरूरत नहीं है। किसी से डॉक्यूमेंट पर शादी करने का यह मतलब बिल्कुल नहीं होता कि आप सच में उस व्यक्ति से प्यार करते हैं।

Share on