शाहरुख के बेटे आर्यन गए जेल, और यहाँ माधुरी दीक्षित के बेटे ने माँ को करवाया गर्व का अहसास

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 11 अक्टूबर 2021, 12:04 अपराह्न

बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन खान मुंबई में क्रूज पर ड्रग्स और रेव पार्टी के आरोप में जेल में अभी बंद है, उन्हे एनसीबी के द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनको शुक्रवार को जमानत नहीं मिली थी। आज फिर से उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी।

 माधुरी दीक्षित के बेटे ने माँ करवाया गर्व अहसास

वही दूसरी तरफ धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के बेटे अपने माँ को गर्व का अहसास करा रहे है। ऐसे तो धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लाखों थैंक्स उनकी एक झलक देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं, और हो भी क्यों नहीं, उन्होने इतने दिनों मे एक से बढ़कर फिल्मे दी है, ऐसे अब माधुरी दीक्षित फिल्मी दुनिया से दूर हो गई है तो भी अपने फैंस के लिए वह लगातार इंस्टाग्राम पर अपने पर्सनल लाइफ की तस्वीरें शेयर करते रहती है.

 माधुरी दीक्षित के बेटे ने माँ करवाया गर्व अहसास

 

हाल मे ही उन्होंने अपने बड़े बेटे की फोटो शेयर की है, उनके बड़े बेटे अर‍िन हायर एजुकेशन के लिए विदेश गए हैं। आरिन ने यूएस यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया ज्वाइन किया है, इस मौके पर इनके पिता डॉक्टरों नेने ने यूनिवर्सिटी के बाहर से तस्वीर शेयर की थी, इस फोटो को शेयर करते हुए डॉक्टर नेने ने कहा था-‘अर‍िन के कॉलेज जाने से मैं बहुत उत्साह‍ित हूं. सभी एजुकेटर्स जो आने वाले हैं और जो पहले थे, उन्हें धन्यवाद, वे बहुत अच्छे मेंटर और श‍िक्षक रहे. एक Trojan का प‍िता होने पर गर्व है. उसकी जिंदगी भी की सीख को देखने का इंतजार करता हूं.’

 बेटे की हाई स्कूल ग्रेजुएशन कंप्लीट होने की जानकारी दी

इसके कुछ पहले  माधुरी दीक्षित ने एक पोस्ट शेयर कर आरिन के हाई स्कूल ग्रेजुएशन कंप्लीट होने की जानकारी दी थी उन्होंने लिखा था ‘मेरे और राम के लिए बहुत गर्व भरा पल है. हमारा बेटा अर‍िन ने हाई स्कूल से ग्रेजुएशन कर ली है अच्छे अंकों के साथ. अर‍िन और 2021 के ग्रेजुएशन क्लास को बधाई. हम तुम्हारी मेहनत, ताकत और हर स्थ‍ित‍ि में आगे बढ़ने और कामयाब होने की ललक को सलाम करते हैं. अपने पैशन को फॉलो करो और इस बात को समझना कि एक दिन तुम्हारे पास दुनिया में अंतर लाने की ताकत होगी. तुम्हें हर कदम पर कामयाबी मिले. ढेर सारा प्यार.’

आरिन के 18 बर्थडे पर माँ माधुरी दीक्षित ने कही थी अहम बात

आपको बता दें कि माधुरी अपने दोनों बच्चे आरिन और रयान से काफी जुड़ी हुई रहती है।आरिन के साथ गाना बजाने तक माधुरी दीक्षित सब कुछ अपने फ्रेंड के साथ शेयर करते रहती है। आरिन के 18 बर्थडे पर उन्होंने बेटे के बचपन की एक  फोटो भी फ्रेंड्स के साथ शेयर किया था और लिखा था- ‘मेरा बच्चा अब ऑफ‍िश‍ियली एडल्ट हो चुका है. 18वां जन्मदिन मुबारक. याद रखना आजादी के साथ जिम्मेदारी भी आती है. आज से ये दुनिया तुम्हारी है,  इसे एंजॉय करो, सुरक्ष‍ित रखे और हमेशा चमकते रहो.’

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।