शादी के वक़्त माधुरी दीक्षित मामूली लड़की समझते थे उनके डॉक्टर पति श्रीराम नेने, रिसेप्शन पर किसी स्टार को नहीं पहचाने

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक अदाकारा माधुरी दीक्षित फिल्मी जगत की उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं जिनके आज भी करोड़ों लोग दीवाने है। माधुरी दीक्षित की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने जमाने में लोगों के दिलों में बसने वाली माधुरी दीक्षित के पति शादी के दौरान उनकी पॉप्युलैरिटी के बारे में जानते तक नहीं थे। यही नही शादी के वक़्त सितारों से भरी खचाखच भीड़ में माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर नेने किसी को भी पहचान नहीं पाए थे।

madhuri dikshit and dpctor shriram nene

आपको बतादें कि साल 1999 में 17 अक्टूबर को माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी जिसके बाद इस खबर ने करोड़ों लोगों का दिल तोड़ दिया था। हालांकि आज उनकी शादी को 22 साल पूरे हो चुके हैं। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको माधुरी की शादी से जुड़ी एक मजेदार कहानी बताते है जिसका जिक्र खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

माधुरी के स्टारडम से अवगत नही थे डॉक्टर नेने :-

madhuri dikshit and dpctor shriram nene

whatsapp channel

google news

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस माधुरी दीक्षित की एक मुस्कान पर करोड़ों लोग मरते थे उनके स्टारडम के बारे में डॉक्टर नेने कुछ नही जानते थे। बतादें की माधुरी ने अपने भाई के घर पर श्रीराम से पहली मुलाकात थी जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय तक डेट किया और फिर शादी कर ली।

बॉलीवुड फिल्में नही देखा करते थे नेने :-

madhuri dikshit and dpctor shriram nene

सिमी ग्रेवाल के शो पर माधुरी ने बताया था, “नेने ने ज्यादा बॉलिवुड फिल्में नहीं देखी थीं। ऐसे में जब मैंने और मेरी सास ने उन्हें मेरी एक फिल्म दिखाने की कोशिश की थी। तो उन्होंने कहा था कि हम कुछ और नहीं कर सकते क्या? चलो कहीं बाहर चलें कुछ और करते हैं।’ यह बताते हुए माधुरी हंस पड़ी थीं।”

अमिताभ बच्चन को पहचाना था डॉक्टर नेने ने :-

madhuri dikshit and dpctor shriram nene

यही नही माधुरी दीक्षित ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनकी शादी के रिसेप्शन पर श्रीराम किसी भी बॉलिवुड स्टार को नहीं पहचान पाए थे। उन सभी लोगों में नेने ने केवल अमिताभ बच्चन को पहचाना था। माधुरी ने आगे बताया कि उनके हसबैंड ने अमिताभ को इसलिए पहचाना था क्योंकि बचपन में उन्होंने उनकी फिल्म ‘अमि अकबर एंथनी’ देखी थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘ अमिताभ बच्चन को देखकर नेने को ऐसा लगा कि यह चेहरा उन्होंने कहीं देखा है। तब मैंने उनसे कहा कि हां आप उन्हें जानते हैं क्योंकि आपने उनकी फिल्म देखी है।’

madhuri dikshit and doctor nene with their kids

मालूम हो कि माधुरी और श्रीराम को दो बच्चे आरिन और रयान हैं। आरिन इसी साल कैलिफोर्निया के कॉलेज में पहुंचे हैं। वहीं रायन अभी 16 साल के हैं। माधुरी ‘फाइंडिंग अनामिका’ से नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने जा रही हैं।

Share on