हरतालिका तीज कब है? राशि के हिसाब से इस दिन पहनें खास रंग की साड़ी, शिव-पार्वती की कृपा से सुखमय होगी वैवाहिक जीवन!

Hartalika Teej 2023 Ka Shubh Muhurat or Pooja Vidhi: हिंदू संस्कृत में हरतालिका तीज का अपना एक अलग महत्व है। हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना करती हैं। बता दे कि इस पूजा व्रत के साथ-साथ इस दिन के पहनावे का भी बहुत ज्यादा महत्व है। यही वजह है कि इस दिन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर सजती है। इस साल हरतालिका तीज का त्योहार 18 सितंबर को मनाया जाएगा। अगर आप भी हारतालिका तीज का व्रत रखने वाली है, तो आइए हम आपको बताएं कि किस राशि की महिला को कौन सा पोशाक पहनना चाहिए, जिससे भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा उन पर अपार बरसे और उनका वैवाहिक जीवन आनंद में एवं सुखमय हो।

क्यों मनाई जाती है हरतालिका तीज(Hartalika Teej 2023)?

देवघर के महान ज्योतिष आचार्य पंडित नंदकिशोर की ओर से हरतालिका तीज का महत्व बताते हुए यह बताया गया कि यह दिन पूरी तरह से मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा आराधना को समर्पित होता है। हरतालिका तीज माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन के रूप में मनाया जाता है। हरतालिका तीज के दिन वैसे तो लाल रंग के कपड़े का महत्व होता है, क्योंकि लाल रंग सुहागिनों महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा महत्व रखता है। वहीं अगर आप तीज पर राशि के अनुसार अपने कपड़े का चयन करना चाहते हैं, तो बता दें कि जिस रंग की साड़ी पहने, उसी रंग की साड़ी माता पार्वती को भी अर्पित करें। इससे आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय एवं शुभकारी होगा।

ये भी पढ़ें- कब है विश्वकर्मा पूजा? इस विधि से पूजा करने पर बरसती है भगवान की कृपा; जाने पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

राशि के हिसाब से पहने हरतालिका तीज को साड़ी

  • मेष राशि के जातकों का स्वामी मंगल है, हरतालिका तीज के दिन मेष राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहनी चाहिए। इस दिन लाल रंग की साड़ी ही माता पार्वती को पूजा आराधना के बाद अर्पित भी करें। ये आपके लिए शुभकारी होगा।
  • मिथुन राशि के जातकों का स्वामी बुध है। हरतालिका तीज के दिन इस राशि की महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहने। इससे माता पार्वती और भगवान शिव की उन पर असीम कृपा बरसेगी।
  • कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि की महिला उस दिन नारंगी या लाल रंग की साड़ी पहने। इसे माता पार्वती और भगवान शिव आपकी हर मनोकामना को पूरा करेंगे।
  • तुला राशि के जातकों का स्वामी शुक्र है। हरतालिका तीज के दिन इस राशि के जातक गुलाबी रंग की साड़ी पहनें। इससे भगवान शिव और माता पार्वती की आप पर असीम कृपा होगी।
  • वृश्चिक राशि के जातकों का स्वामी मंगल है। हरतालिका तीज के दिन इस राशि के जातकों को मेहरून कलर की साड़ी पहन कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इससे भगवान की उन पर असीम कृपा बरसेगी।
  • धनु राशि के जातकों का स्वामी बृहस्पति है। हरतालिका तीज के दिन इस राशि के जातक पीले रंग की साड़ी पहने। यह उनकी हर मनोकामना को पूरा करेगा।
  • मकर राशि के जातकों का स्वामी शनि है। हरतालिका तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को हल्के नीले रंग की साड़ी पहनकर पूजा अर्चना करनी चाहिए। इससे उनकी हर मनोकामना पूरी होगी।
  • मीन राशि के जातकों का स्वामी बृहस्पति है। हरतालिका तीज के दिन पीले वस्त्र धारण करने से भगवान शिव और माता पार्वती की आप पर असीम कृपा बरसेगी।

(नोट- बता दे ये लेख ज्योतिषी आचार्य और हिंदू मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं)

whatsapp channel

google news

 
Share on