धनतेरस पर क्यों खरीदा जाता है सोना-पीतल? क्या हैं इसके फायदे, जाने इस धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में धनतेरस का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन अगर शुभ मुहूर्त में पूजा की जाती है और सभी विधि विधान का पालन किया जाता है तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार मनाया जा रहा है और इस दिन शुक्रवार का दिन है।

शुक्रवार को धनतेरस का त्योहार मनाना काफी फलदाई होता है क्योंकि इस दिन को माता लक्ष्मी का दिन कहा जाता है। अक्सर देखा जाता है कि धनतेरस के अवसर पर सोना पीतल चांदी आदि के बर्तन और आभूषण खरीदे जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार अगर इस दिन सोना चांदी और पीतल खरीदा जाता है तो संपत्ति में वृद्धि होती है। लेकिन आपको पता है क्यों सोना और पीतल की वस्तु धनतेरस के दिन खरीदना जरूरी है? इस धनतेरस सोना और पीतल खरीदने का धनतेरस पर शुभ मुहूर्त क्या है।

क्यों धनतेरस के दिन खरीदते हैं सोना-पीतल

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब सागर मंथन हुआ था, उस समय मंथन में भगवान धनवंतरी की उत्पत्ति हुई थी।भगवान धन्वंतरि को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है। उन्हें पीला रंग और पीतल की धातु बहुत ही प्रिय है, इस वजह से धनतेरस पर सोना और पीतल की खरीदारी बड़े पैमाने पर की जाती है। भगवान धन्वंतरि को भगवानों का बैध भी कहा जाता है और उनके आशीर्वाद से घर में सुख समृद्धि और आयु में वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें- Diwali 2023: इस दीपावली माता लक्ष्मी और गणेश जी की इस विधि से करें पुजा, धन की होगी बरसात, जाने यहाँ

whatsapp channel

google news

 

यही वजह है कि लोग धनतेरस के दिन बड़े पैमाने पर पीतल और सोने की खरीदारी करते हैं ताकि भगवान धन्वंतरि प्रसन्न हो सके । इसके साथ ही माता लक्ष्मी और गणपति को भी प्रसन्न किया जाता है और इसके लिए पूजा पाठ किया जाता है।

इस धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2023 date and time)

इस साल दोपहर 1:10 से लेकर 11 नवंबर को सुबह 10:00 तक खरीदारी का शुभ समय माना गया है। आप अगर इस समय खरीदारी करते हैं तो आपके लिए लाभदायक होगा और आपपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

Share on