कब है विश्वकर्मा पूजा? इस विधि से पूजा करने पर बरसती है भगवान की कृपा; जाने पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Vishwakarma Puja 2023: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का अपना ही एक अलग महत्व है। हर साल हिंदू धर्म में भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। खास बात यह है कि इस दिन देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा आरती की जाती है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला इंजीनियर कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने ही इस पूरी सृष्टि का निर्माण किया था। इतना ही नहीं भगवान विश्वकर्मा ने ही देवी-देवताओं के अस्त्र और शस्त्र का भी निर्माण किया था।

इस साल भी विश्वकर्मा की पूजा 17 सितंबर 2023, रविवार को की जाएगी। आइये हम आपको बताते हैं कि विश्वकर्मा भगवान की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? और यह पूजा कैसे करनी चाहिए? ताकि भगवान विश्वकर्मा की कृपा आप पर भी बरसे और आपको धन-धान्य से परिपूर्ण हो।

क्या है विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त(Vishwakarma Puja 2023 Shubh Muhurat)?

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों पर पूजा पाठ को शुभ मुहूर्त में करने का अलग ही महत्व है। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ करने से अच्छा फल मिलता है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में सभी कार्यों को भी शुभ मुहूर्त में करने का ही विधि-विधान है। विश्वकर्मा पूजा को लेकर ज्योतिषाचार्य द्वारा साझा जानकारी में बताया गया है कि पंचांग के मुताबिक विश्वकर्मा जयंती रविवार 17 सितंबर 2023 को मनाई जाएगी। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का दौर दो दिनों तक चलेगा। हालांकि पूजा का शुभ मुहूर्त 17 सितंबर सुबह 10:15 पर शुरू हो जाएगा और दोपहर 12:26 तक रहेगा।

कैसे करते हैं विश्वकर्मा भगवान की पूजा?

विश्वकर्मा भगवान की पूजा((vishwakarma puja vidhi)) करने के लिए उस दिन सबसे पहले आपको अपने घर में मौजूद वाहन, लोह के कलपुर्जे और मशीनों की साफ-सफाई करनी चाहिए। इसके बाद नहा-धोकर नए वस्त्र धारण कर इन सभी की पूजा करने का भी विधि विधान है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा-आरती के बाद उन्हे मीठे (लड्डू-बर्फी) का भोग लगाना चाहिये। साथ ही इस दिन मशीन व औजार आदि सभी चीजों को आराम दिया जाता है। खास बात यह है कि इस दिन आप अपने कमाई के इन औजारों का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं।

whatsapp channel

google news

 

ये भी पढ़ें- सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का रेट और जाने कितनी लुढ़की चांदी

Share on