Harry Potter: ‘हैरी पॉटर’ के फेमस एक्टर का निधन, खबर से सदमें में आये फैंस

Robbie Coltrane Dies: सुपर हिट फ्रेंचाइजी फिल्म हैरीपॉटर (Harry Potter) में हैगरिड का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड के मशहूर एक्टर रॉबी कोल्ट्रेन (Robbie Coltrane) का देर रात निधन हो गया। 72 साल की उम्र में रॉबी कोल्ट्रेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते देर रात उनका निधन (Robbie Coltrane Death) हो गया। बता दें कि एजेंट बेलिंडा राइट ने उनके निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। दिग्गज एक्टर ने स्कॉटलैंड के लालबर्ट के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा है।

Robbie Coltrane Death

नहीं रहें Robbie Coltrane

रॉबी कोल्ट्रेन के अचानक निधन से उनके फैंस में मातम पसर गया है। रॉबी ने अपनी जबरदस्त अदाकारी के जरिए दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीता है। उनके निधन ने उनके फैंस को शौक में डाल दिया है। सभी उनके अचानक से इस तरह चले जाने के बाद सदमें में है। उनके चाहने वालों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि इस तरह अचानक से उनके फेवरेट एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आम लोगों से लेकर मशहूर हस्तियों तक के बीच रॉबी काफी फेमस थे। उनके निधन के बाद सभी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

whatsapp channel

google news

 

रॉबी कोल्ट्रेन को असल पहचान हैरीपॉटर फिल्म से मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई थी। इस फिल्म में रॉबी हॉगर्ट स्कूल में गेटकीपर हैगरिड के किरदार में नजर आये थे। इसी रोल से उन्होंने वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की थी। रॉबी को आखरी बार हैरीपॉटर फ्रेंचाइजी की 20वीं सालगिरह के मौके पर देखा गया था। इस दौरान सालगिरह के मौके पर बनाए गए शो ‘रिटर्न टू हॉगवर्ड’ (Harry Potter 20th Anniversary: Return To Hogwarts) में वह नजर आए थे।

आज याद आ रहा Robbie Coltrane का फेमस डायलॉग

इस दौरान शो में रॉबी कोल्ट्रेन यह कहते हुए नजर आए- अगले 40 साल में वह इस दुनिया में नहीं रहेंगे, लेकिन उनका है हैगरिड फिर भी रहेगा… अब उनकी इस बात को याद कर फैंस भावुक हो रहे हैं और इसी वीडियो को शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Robbie Coltrane

कौन है रॉबी कोल्ट्रेन (Who is Robbie Coltrane)

रॉबी कोल्ट्रेन का जन्म 30 मार्च 1950 को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। उनके माता-पिता डॉक्टर और टीचर थे। रॉबी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने जन्म स्थान से ही की थी। इसके बाद उन्होंने एडिनबर्ग के मुरे हाउस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एडमिशन लिया और पढ़ाई पूरी करने के बाद बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन उन्होंने अपने करियर की पहली सीढ़ी चढ़ी।

इसके बाद एक्टिंग के लिए लंदन आ गए, जहां उन्होंने कई टीवी शो में काम करते हुए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उन्हें हैरीपॉटर फिल्म से मिली।

Share on