Harman Baweja Baby: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म मेकर हरमन बवेजा 42 साल की उम्र में पिता (Harman Baweja Become Father) बन गए हैं। हरमन बवेजा ने साल 2021 में साशा से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही उन्होंने अपनी पत्नी की प्रेगनेंसी की खबर को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया था। वहीं अब उन्होंने अपनी इस गुड न्यूज़ को आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (Harman Baweja Instagram) के जरिए साझा किया है और बताया है कि उनके घर में नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। नन्हें मेहमान के आने से उनके परिवार में खुशी की लहर है।
कौन है हरमन बवेजा?
हरमन बवेजा काफी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर नजर आ रहे हैं। बता दे हरमन ने 14 साल पहले साल 2008 में लव स्टोरी 2050 से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस दौरान उनके साथ प्रियंका चोपड़ा ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आई थी। इसके बाद हरमन बवेजा ने इंडस्ट्री में कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन इसके बाद वह अचानक से गायब हो गए। दरअसल हरमन बवेजा ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनका नाम रितिक रोशन के डुप्लीकेट कॉपी के तौर पर काफी सुर्खियां बटोरने लगा। ऐसे में उनका करियर इंडस्ट्री में कुछ खास कदम नहीं जमा पाया।
पिता बनें हरमन बवेजा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 22 दिसंबर को हरमन बवेजा और उनकी पत्नी साशा एक बेटे के माता-पिता बने हैं। दोनों अपने परिवार में आई इस नन्हीं खुशी के साथ बेहद खुश हैं और जीवन के एक नए पड़ाव की ओर चल पड़े हैं। फिलहाल हरमन बावेजा और साशा के बेटे की तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है। बता दे हरमन बवेजा और साशा की यह पहली संतान है। बात हरमन बवेजा की पत्नी की करें तो बता दे किस आशा पेशे से एक न्यूट्रिस्ट और डाइटिशियन है। हरमन और साशा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद 21 मार्च 2021 को दोनों ने कोलकाता में सात फेरे लिए और अपने नए जीवन की शुरुआत की।
प्रियंका चोपड़ा संग थे लव-अपेयर्स के चर्चे
हरमन बवेजा ने जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा तो उन्होंने पहली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा के लव-अफेयर के चर्चे भी काफी सुर्खियों में रहे। इसके बाद बिपाशा बसु के साथ भी उनके रोमांस की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी। इस दौरान बिपाशा बसु ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान हरमन को डेट करने का खुलासा किया और साथ ही यह बात भी सामने आई कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं, लेकिन अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया।