फरमानी नाज ने अपने शानदार स्टूडिओ मे लगा रखी है मां सरस्वरती की मूर्ति, देखें कैसा है आलीशान घर; Video

Farmani Naaz Home: हर हर शंभू गाने (Har-Har Shambhu) से चर्चाओं में आने वाली फरमानी नाज ने अपनी आवाज के दम पर अपनी कामयाबी की कहानी (Farmani Naaz Success Story) लिखी है। एक दौर था जब फरमानी नाज (Farmani Naaz) गरीबी की चादर में लिपटी हुई थी, लेकिन आज उन्होंने अपनी आवाज और अपनी मेहनत के दम पर अपनी किस्मत को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। आज फरमानी के पास अपना घर है, जो कि बेहद आलीशान है। फरमानी नाज का यह घर (Farmani Naaz Luxury House) हर सुख सुविधा से लैस है। इतना ही नहीं फरमानी के पास एक करोड़ का एक स्टूडियो (Farmani Naaz Studio) भी है, जिसकी झलक देखकर आप हैरान हो जाएंगे। खास बात यह है कि उनके इस स्टूडियो में उन्होंने मां सरस्वती की मूर्ति भी रखी है।

Farmani Naaz

वायरल हुआ फरमानी नाज का नया वीडियो

फरमानी नाज अपनी सिंपल सिटी के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। उनकी आवाज के बाद उनकी दूसरी सबसे बड़ी खासियत उनकी सादगी है। हाल ही में फरमानी नाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो फरमानी नाज के स्टूडियो का है। इस वीडियो की झलक उनके फैंस को उनका मुरीद बनाती है।

Farmani Naaz

आलीशान है फरमानी नाज का घर

इस वीडियो में फरमानी नाज वंशिका (Farmani Naaz And Vanshika) के साथ नजर आ रही है, जो कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। दरअसल हाल ही में फरमानी नाज ने अपना नया गाना (Farmani Naaz New Song With Vanshika) जो रिलीज किया है, जो वंशिका के साथ है। वीडियो देखने के बाद आप समझ जायेंगे कि वंशिका फरमानी नाज के घर पहुंची है, जहां पर फरमानी ने खुले दिल से उनका स्वागत करते हुए अपने घर का हर एक कोना उन्हें दिखाया है। साथ ही उन्होंने उन्हें अपने स्टूडियो के दर्शन भी कर आए हैं, जहां उन्होंने बताया कि यहीं पर उन्होंने हर हर शंभू गाने की शूटिंग भी की थी।

whatsapp channel

google news

 

इतना ही नहीं वीडियो में फरमानी नाज वंशिका को अपनी आवाज का जादू भी सुनाती नजर आ रही है। वंशिका के साथ भी इस दौरान उन्होंने गाना गुनगुनाया है। वहीं फैंस इस वीडियो के वायरल होने के बाद फरमानी नाज के साथ-साथ वंशिका की भी जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में फरमानी नाज के जीवन संघर्ष को लेकर भी कई लोगों ने उनकी सराहना की है।

1 करोंड़ का है फरमानी का स्टूडियो

यह बात सभी जानते हैं कि फरमानी नाज ने अपनी जिंदगी में यह मुकाम अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है। आज उनके पास आलीशान घर है और एक करोड़ का स्टूडियो है, लेकिन एक दौर में वह गरीबी का वह सफर भी देख चुकी है जब उन्हें खाने तक के लिए तरसना पड़ता था।

Farmani Naaz Home

 

संघर्षों से भरा रहा फरमानी का जीवन

फरमानी नाज मुजफ्फरनगर की रहने वाली है उनकी शादी मेरठ के हसनपुर गांव में हुई थी। फरमानी नाज के लिए इस जिंदगी का वह पड़ाव भी बेहद दर्दनाक रहा, जो उन्होंने किसी का हाथ थाम कर शुरू किया था। फरमानी नाज की शादी हुई तो उन्हें लगा कि जिंदगी शायद अब कुछ अच्छा दिखाएगी, लेकिन शादी के एक साल बाद जब फरमानी नाज मां बनीं, तो पता चला कि उनके बेटे के नाक और मुंह का छेद बंद है। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें तुरंत ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके लिए फरमानी को लाखों रुपए की जरूरत थी।

Farmani Naaz

फरमानी की कामयाबी की कहानी

इतना ही नहीं फरमानी नाज के ससुराल वाले भी उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। वह दहेज की मांग कर रहे थे। इसके बाद फरमानी अपने बेटे को लेकर मायके चली आई, लेकिन मायके की आर्थिक स्थिति ने उन्हें और भी परेशान कर दिया। इस दौरान उनकी मुलाकात यूट्यूबर से हुई और यहीं से उनकी किस्मत पलट गई। फरमानी नाज का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। पहले ही वीडियो के बाद से उन्होंने अपनी जिंदगी में ऊंचाइयों के उस मुकाम को छूना शुरु कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा।

बता दे फरमानी नाज सिंगर कुमार सानू के साथ ही गाना गा चुकी है। इसके अलावा वह रियलिटी शो इंडियन आइडल के ऑडिशन में भी नजर आई थी। हालांकि इस दौरान उनके बेटे का ऑपरेशन था इसलिए वह मुंबई नहीं जा सकी, लेकिन फरमानी नाज ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से कभी हार नहीं मानी… और यही वजह है कि आज वह कामयाबी की बुलंदी पर है।

Share on