वायरल हुआ फरमानी नाज का नया वीडियो
फरमानी नाज अपनी सिंपल सिटी के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। उनकी आवाज के बाद उनकी दूसरी सबसे बड़ी खासियत उनकी सादगी है। हाल ही में फरमानी नाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो फरमानी नाज के स्टूडियो का है। इस वीडियो की झलक उनके फैंस को उनका मुरीद बनाती है।
आलीशान है फरमानी नाज का घर
इस वीडियो में फरमानी नाज वंशिका (Farmani Naaz And Vanshika) के साथ नजर आ रही है, जो कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। दरअसल हाल ही में फरमानी नाज ने अपना नया गाना (Farmani Naaz New Song With Vanshika) जो रिलीज किया है, जो वंशिका के साथ है। वीडियो देखने के बाद आप समझ जायेंगे कि वंशिका फरमानी नाज के घर पहुंची है, जहां पर फरमानी ने खुले दिल से उनका स्वागत करते हुए अपने घर का हर एक कोना उन्हें दिखाया है। साथ ही उन्होंने उन्हें अपने स्टूडियो के दर्शन भी कर आए हैं, जहां उन्होंने बताया कि यहीं पर उन्होंने हर हर शंभू गाने की शूटिंग भी की थी।
इतना ही नहीं वीडियो में फरमानी नाज वंशिका को अपनी आवाज का जादू भी सुनाती नजर आ रही है। वंशिका के साथ भी इस दौरान उन्होंने गाना गुनगुनाया है। वहीं फैंस इस वीडियो के वायरल होने के बाद फरमानी नाज के साथ-साथ वंशिका की भी जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में फरमानी नाज के जीवन संघर्ष को लेकर भी कई लोगों ने उनकी सराहना की है।
1 करोंड़ का है फरमानी का स्टूडियो
यह बात सभी जानते हैं कि फरमानी नाज ने अपनी जिंदगी में यह मुकाम अपनी मेहनत के दम पर हासिल किया है। आज उनके पास आलीशान घर है और एक करोड़ का स्टूडियो है, लेकिन एक दौर में वह गरीबी का वह सफर भी देख चुकी है जब उन्हें खाने तक के लिए तरसना पड़ता था।
संघर्षों से भरा रहा फरमानी का जीवन
फरमानी नाज मुजफ्फरनगर की रहने वाली है उनकी शादी मेरठ के हसनपुर गांव में हुई थी। फरमानी नाज के लिए इस जिंदगी का वह पड़ाव भी बेहद दर्दनाक रहा, जो उन्होंने किसी का हाथ थाम कर शुरू किया था। फरमानी नाज की शादी हुई तो उन्हें लगा कि जिंदगी शायद अब कुछ अच्छा दिखाएगी, लेकिन शादी के एक साल बाद जब फरमानी नाज मां बनीं, तो पता चला कि उनके बेटे के नाक और मुंह का छेद बंद है। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें तुरंत ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके लिए फरमानी को लाखों रुपए की जरूरत थी।
फरमानी की कामयाबी की कहानी
इतना ही नहीं फरमानी नाज के ससुराल वाले भी उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। वह दहेज की मांग कर रहे थे। इसके बाद फरमानी अपने बेटे को लेकर मायके चली आई, लेकिन मायके की आर्थिक स्थिति ने उन्हें और भी परेशान कर दिया। इस दौरान उनकी मुलाकात यूट्यूबर से हुई और यहीं से उनकी किस्मत पलट गई। फरमानी नाज का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। पहले ही वीडियो के बाद से उन्होंने अपनी जिंदगी में ऊंचाइयों के उस मुकाम को छूना शुरु कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा।
बता दे फरमानी नाज सिंगर कुमार सानू के साथ ही गाना गा चुकी है। इसके अलावा वह रियलिटी शो इंडियन आइडल के ऑडिशन में भी नजर आई थी। हालांकि इस दौरान उनके बेटे का ऑपरेशन था इसलिए वह मुंबई नहीं जा सकी, लेकिन फरमानी नाज ने अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से कभी हार नहीं मानी… और यही वजह है कि आज वह कामयाबी की बुलंदी पर है।