2023 के पहले महीने रिलीज होंगी ये 8 फिल्में, पठान, कुत्ते से लेकर लकड़बग्घा तक का नाम शामिल, देखें लिस्ट

2023 January Release Movie List: 2022 खत्म होने वाला है और इसके साथ ही 2023 दस्तक दे रहा है। 2022 में बंद पड़े लगभग सभी सिनेमाघर सुधरे हालातों के साथ खोल दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप भी सिनेमाघर में फिल्में देखने के आदी हैं, तो आइए हम आपको बताएं कि साल 2023 की दस्तक के साथ जनवरी में कौन सी 8 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक देखने सिनेमाघर जा सकते हैं।

जनवरी 2023 में रिलीज होगी 8 बड़ी फिल्में

2023 दस्तक देने वाला है। नए साल की दस्तक के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री भी कई बड़ी फिल्में लेकर आ रही है। बता दे हाल ही में क्रिसमस के मौके पर रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सर्कस रिलीज हुई है। इस फिल्म के डायरेक्टर और और उनके स्टार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। वही सर्कस के बाद अब आने वाले साल की शुरुआत में 8 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट इसमें कुत्ते, लकड़बग्घा, पठान, गदर 2 सहित कई फिल्मों के नाम शामिल है।

कुत्ते

साल 2023 की पहली बड़ी फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम कुत्ते हैं। बता दें कुत्ते फिल्म में अर्जुन कपूर, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा, तब्बू, नसरुद्दीन शाह जैसे बड़े स्टार्स अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। बता दे यह एक थ्रिलर फिल्म है।

whatsapp channel

google news

 

लकड़बग्घा

13 जनवरी को ही बॉक्स ऑफिस पर कुत्ते के साथ लकड़बग्घा फिल्म भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अंशुमन झा, रिधि डोगरा के साथ-साथ 8 साल बाद मिलन सुमन भी बड़े पर्दे पर अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म को विक्टर मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

मिशन मजनू

इसके ठीक एक हफ्ते बाद 20 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना, कुमुद मिश्रा और हाशमी स्टारर फिल्म मिशन मजंनू रिलीज होगी। फिल्म को लेकर पहले से ही लोगों में काफी क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म को शांतनु बागची ने डायरेक्ट किया है। लोगों के बीच क्रैज को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

पठान

मिशन मजनू के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान आ जाएगी। पठान पहले से ही लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मिशन मजनू और पठान के बीच कैसी टक्कर होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

गदर 2

पठान फिल्म के साथ ही सनी देओल, अमीषा पटेल स्टार फिल्म गदर 2 भी रिलीज होगी। हालांकि इस की रिलीज को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है, लेकिन अगर यह दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होती है तो गदर 2 और पठान के बीच की टक्कर काफी दिलचस्प होगी।

तेहरान

पठान और ग़दर 2 फिल्म के रिलीज के अगले दिन तेहरान फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दे ऐसा पहली बार होगा कि एक एक्टर की 2 फिल्में एक दिन के अंतराल पर रिलीज हो रही हो। ऐसे में उनकी यह दोनों फिल्में कितना खास कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प होगा।

गांधी-गोडसे: एक युद्ध

26 जनवरी को इसके साथ ही एक और फिल्म रिलीज होगी, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है।, इस फिल्म में दीपक अंताली चिन्मय मंडलेकर, पवन चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम गांधी गोडसे: एक युद्ध है।

अफवाह

साल 2023 के पहले महीने के आखिरी दिन यानी 31 जनवरी को नवाज़ुद्दीन सिद्धकी और भूमि पेडणेकर स्टारर फिल्म अफवाह रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज को लेकर अभी संशय बना हुआ है। इस फिल्म को सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और भूषण कुमार व अनुभव सिन्हा इसके प्रोड्यूसर है।

Share on