16 साल की उम्र में आशा भोसले ने 30 साल के गणपत राव से की शादी, ओ पी नैयर के बाद आर डी बर्मन में मिला सच्चा प्यार

बॉलीवुड फिल्मों की सदाबहार खनकदार आवाज की देवी आशा भोसले का आज 88वा जन्मदिन है। 8 सितंबर, 1933 को आशा भोसले का जन्म सांगली में हुआ था। गायिका आशा भोसले ने फिल्म जगत में अपनी आवाज के बल पर काफी शोहरत कमाई है। आशाजी की आवाज में जो जादू है वह उनके फैंस को उनकी तरफ खींचता है। आपको बता दें कि आशा भोसले के पिता एक अभिनेता और क्लासिकल गायक थे। इसलिए आशाजी को संगीत विरासत में मिली है। लेकिन दुर्भाग्यवश 9 साल की उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया। उस वक्त घर को संभालने के लिए उन्होंने दीदी लता मंगेशकर के साथ फिल्मों में गाना गाना शुरू कर दिया।

ASHA BHOSLE

लेकिन शुरुआती दौर में ही वह सफलता की सीढ़ी नहीं चढ़ पाई। उन्होंने भी काफी लगन, मेहनत और धैर्य से सफलता की ऊंचाइयों को चूमा है। लेकिन अपने गायन के साथ ही वह अपनी प्रेम कहानी के लिए भी काफी मशहूर है। चलिए जानते हैं क्या है आशा भोसले की फिल्मी प्रेम कहानी?

16 साल की उम्र में कर ली थी शादी, उम्र में 14 साल बड़े थे पति गणपत राव

YOUNG ASHA BHOSLE

whatsapp channel

google news

 

आशा ताई ने महज 16 साल की उम्र में अपने से 14 साल बड़ी उम्र के गणपत राव से शादी कर ली थी। उस वक्त आशा जहां 16 साल की थी वही गणपत राव 30 साल के थे। उनका परिवार इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं था। लेकिन आशा का मन था और उन्होंने अपने मन के मुताबिक शादी कर ली । अफसोस, यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। आशा ताई ने कुछ ही सालों बाद अपने पति गणपत राव से तलाक ले लिया। उसके बाद शुरू हुई आशा ताई और पंचम दा के प्यार की कहानी।

ओपी नैयर ने दिलाया नाम और शौहरत

ASHA BHOSLE WITH OP NAYYAR

साल 1956 में आशा भोंसले और पंचम दा की मुलाकात हुई थी। पंचम दा ने उन्हें तीसरी मंजिल के गाने के लिए संपर्क किया था। उस वक्त तक आशा ताई ने अपने पति से अलग होने का फैसला ले लिया था। लेकिन आशा ताई और पंचम दा के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी। कुछ ही सालों में आशा ताई और पंचम दा अलग हो गए। फिर आशा ताई की जिंदगी में ओपी नैयर आएं। ओपी नैयर ने ही आशा भोसले को शोहरत की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने आशा भोसले की आवाज़ की रेंज का भरपूर इस्तेमाल किया। और सुनने वालों तक उनका हुनर पहुंचाया । सन् 1958 से सन् 1972 तक ओपी नैयर और आशा भोसले का प्रेम संबंध फलता फूलता रहा। लेकिन 14 साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।

आशा ताई से 6 साल छोटे थे पंचम दा

ASHA BHOSLE WITH HUSBAND RD BURMAN

उसी वक्त पंचम दा की भी शादी टूट रही थी की। पंचम दा का उनकी पत्नी रीता पटेल के साथ संबंध अच्छा नहीं चल रहा था। आशा और पंचम की मुलाकात दोबारा से हुई। और फिर से दिल मिल गए। 47 की उम्र में आशा ताई ने पंचम दा से शादी कर ली। गौरतलब है कि पंचम दा, आशा ताई से 6 साल छोटे थे। इसलिए उनकी मां इस शादी से खुश नहीं थी। मां को मनाने के बाद आरडी बर्मन ने आधा ताई से शादी कर ली। लेकिन शादी के 14 साल बाद ही पंचम दा का निधन हो गया।आशा भोसले ने आरडी बर्मन के काफी सारे संगीत में अपनी आवाज दी है। ओ हसीना जुल्फों वाली, आजा आजा और मेरा कुछ सामान जैसे गानों के जरिए आशा ताई और पंचम दा ने इंडस्ट्री को बेमिसाल गाने दिए।

Share on