Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: नए डॉक्टर के साथ बिजी हुई सई, तो पीठ पीछे बेटी को सताने लगी पाखी, क्या करेगा विराट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 मार्च 2023, 1:10 अपराह्न

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Next Episode: टेलीविजन इंडस्ट्री में टीआरपी रैंकिंग में अनुपमा सीरियल को बराबर की टक्कर दे रहा गुम है किसी के प्यार में सीरीयल में जल्द ही नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। जहां एक ओर सीरियल में हुई डॉक्टर सत्या की एंट्री सई और विराट की जिंदगी में एक नया मोड़ लाएगी, तो वही विराट और सत्या की टक्कर भी आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगी। दूसरी ओर पाखी भी सई की बेटी सवि को विराट और घरवालों की पीठ पीछे परेशान करती नजर आएगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Next Episode

सई-विराट की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री बढ़ायेगी परेशानी

गुम है किसी के प्यार में सीरियल में हाल ही में डॉक्टर सत्या की एंट्री हुई है और एंट्री के साथ ही डॉक्टर सत्या डॉक्टर सई से भिड़ गए हैं। जल्द ही डॉक्टर सत्या विराट से भी बढ़ते नजर आने वाले हैं। दरअसल अगले एपिसोड में डॉक्टर सत्या के हाथ में सई का ब्रेसलेट देख विराट भड़क जाएगा और इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस भी होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SaiRat❤ (@ayeshaxdolls)

सवि को रुलाएगी पाखी

वहीं दूसरी ओर पाखी सवि को रुलाती नजर आएगी। दरअसल जब सवि अपने रुम के गेट पर गेस्ट रूम लिखा हुआ देखेगी, तो वह फैमिली नेम प्लेट लगाने लगेगी। यह देखकर पाखी उसे रोक देगी और छीना झपटी में उसकी नेमप्लेट टूट जाएगी, जिसके बाद सवि रोती हुई दिखाई देगी। काकू यह सब देख कर दुखी हो जाएगी और पाखी को फटकार लगाती नजर आएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SaiRat❤ (@ayeshaxdolls)

सत्या और सई में होगी तू-तू, मैं-मैं

वहीं दूसरी ओर सत्या और सई के बीच भी तू-तू, मैं-मैं होती नजर आएगी, जहां सत्या अपना पहला ऑपरेशन सफल होने के बाद स्टाफ को आइसक्रीम पार्टी देता दिखाई देगा, तो स्टाफ भी सत्या से इंप्रेस उसकी तारीफ करते नज़र आयेगा। सई आइसक्रीम लेने से मना कर देगी और इसके बाद जब सत्या साईं को उसका ब्रेसलेट वापस देगा, तभी सई के हाथ से लंच गिर जाएगा जिसके बाद वह गुस्से में आकर सत्या से कहेगी कि अगर जरूरत ना हो तो वह उसके सामने भी ना आए। फिलहाल सत्या और सई कि यह बहस कौन सा नया मोड़ लेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।