Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई-सत्या और विराट की होगी मौत? सवि बनेगी पुलिस तो वीनू बनेगा डॉक्टर, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 मई 2023, 10:25 पूर्वाह्न

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 23 May Episode: ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में जबरदस्त ट्वीस्ट आने वाला है। दरअसल शो के मेकर्स शो में 20 साल का लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में जहां एक ओर पाखी के बाद सत्या, सई और विराट की शो को अलविदा कह देंगे, तो वही शो के लीप के बाद पूरी कहानी वीनू और सवि के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। शो को लेकर आए लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक ऐश्वर्या शर्मा के बाद अब आशा सिंह नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा भी गुम है किसी के प्यार में सीरियल से बाहर हो जाएंगे।

गुम है किसी के प्यार में 20 साल बाद क्या होगा?

टॉप टीआरपी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में 20 साल का लंबा लीप आने वाला है। ऐसे में आयशा सिंह सहित शो के कई लीड एक्टर शो को अलविदा कह देंगे। इसके अलावा शो में नजर आने वाले नन्हे सवि और वीनू बड़े हो जाएंगे, जिसके बाद शो की पूरी कहानी सवि और वीनू के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। ऐसे में जहां आप देखेंगे कि वीनू बड़े होकर डॉक्टर बनेगा, तो वही सवि पुलिस की वर्दी में दिखाई देगी।

शो के 20 साल के लीप को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ऐसे में नेडिजंस ने अपने ही हिसाब से शो की कहानी को बुनना शुरू कर दिया है। नेटिजंस का कहना है कि गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब सई, विराट और सत्या की मौत होने वाली है ।हालांकि अब तक मेकर्स की ओर से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

ऐसे में गुम है किसी के प्यार में की कहानी में अब कौन सा नया ट्विस्ट आता है और विराट, सई और सत्या की जिंदगी कौन से नए ट्रैक पर आती है, इसका खुलासा जल्द ही गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।