निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखा करते थे ग्रेट डांसर माइकल जैक्सन, घर में हमेशा रखते थे 12 डॉक्टर्स

माइकल जैक्सन एक ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने वैश्विक स्तर पर ‘किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन’ के नाम से अपनी पहचान बनाई। उनके बारे में सबसे खास बात यह है कि सिंगिंग और डांसिंग दोनों ही कला मे पारंगत थे और उन्होंने इस कला के जरिए पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। आज के समय मे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई सारे बड़े-बड़े सितारे हैं जो माईकल जैक्शन के डांस स्टाइल को कॉपी करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने पॉप संगीत को वैश्विक पर एक नई पहचान दिलाई। आज के ही दिन 1958 को माइकल जैक्सन का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर आज हम आपको उनकी जिन्दगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प तथ्य बताने वाले हैं।

छोटे से प्रांत में हुआ था जन्म

 ग्रेट डांसर माइकल जैक्सन

माइकल जैक्सन इस बात के सबसे बड़े मिसाल थे कि खुली आंखो से सपने देख उन्हें पूरा कैसे किया जाता है। अमेरिका के इंडियाना प्रांत के छोटे से शहर गैरी में माइकल जैक्सन का जन्म हुआ था। बाल्यावस्था से ही संगीत में उनकी रुचि थी। 1964 में माइकल जैक्सन अपने भाईयों के ग्रुप दि-जैक्सन 5 में शामिल हो गए थे। वही से उनकी यात्रा शुरू हुई और उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। 1971 में उन्होंने बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत की।

झेलनी पड़ी नस्लवाद की तीखी टिप्पणी

whatsapp channel

google news

 

80 के दशक तक माइकल जैक्सन संगीत की दुनिया का जाना पहचाना नाम हो चुके थे। लेकिन उन्हें इस दौर मे भी और खुद को साबित करने के बावजूद भी नस्लवाद की कई तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। तमाम तरह की नफरतो के बावजूद उनकी एल्बम बीट इट बिली जीन और थ्रिलर को काफी कामयाबी मिली। माइकल जैक्सन की ‘थ्रिलर’ एल्बम उस समय की सबसे बेस्ट सेलिंग एल्बम थी।

माइकल जैक्सन ने जीते कई पुरस्कार

ऑफ दि वॉल बैड डेंजरस और हिस्ट्री ने माइकल जैक्सन को सफलता के शिखर पर पहुंचा दिया। इन गानों के बाद वे ‘किंग ऑफ पॉप’ के नाम से मशहूर हो गए। अपने जिंदगी के शुरुआती दिनों में माइकल जैक्सन ने काफी संघर्ष किया फिर भी वे कभी हार नहीं माने और एक दिन संगीत की दुनिया के बादशाह बन गए। माइकल को ग्रैमी अवॉर्ड, अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

विवादों से भी रहा गहरा नाता

 ग्रेट डांसर माइकल जैक्सन

माइकल जैक्सन का करियर बहुत शानदार रहा लेकिन उनकी निजी जिंदगी पर भी हमेशा बातें होती रही और वे विवादों से घिरे रहे। उनकी सर्जरी के बारे मे कई सवाल खड़े किए गए, इतना ही नहीं 90 के दशक में माइकल जैक्सन पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगा। कहा जाता है कि वे नशीली गोलियों के अधिक सेवन करते थे और इसकी ही वजह से एक दिन माइकल जैक्सन को दिल का दौरा पड़ा और 25 जून 2009 को उनका निधन हो गया।

मृत्यु के बाद भी रुतबा नहीं हुआ कम

माइकल जैक्सन के निधन के इतने वर्षो बाद आज भी उनका रुतबा वही है। साल 2009 में उनका एक एल्बम बेस्ट सेलिंग रहा। अमेरिका में 82 लाख लोगों ने उनका एल्बम ख़रीदा जबकि दुनियाभर में उनके 3.5 करोड़ एल्बम बिके। महज एक हफ्ते के अंदर लोगों ने उनके 26 लाख से अधिक गाने डाउनलोड किए जो अब इतिहास में पहली बार हुआ है।

39 चैरिटी में भी दिया योगदान

माइकल जैक्सन ने निजी जिंदगी में गरीबी के दर्द को महसूस किया था। शायद इसी एहसास से भीगे होने का असर था कि माइकल जैक्सन ने चैरिटी के लिए दुनियाभर में कॉन्सर्ट किए और 39 चैरिटी संस्था का सहयोग करने के लिए उन्हें गिनीज संस्था की तरफ सम्मानित भी किया गया।

घर में रखते थे 12 डॉक्टर्स

ऐसा कहा जाता है कि माइकल जैक्सन अपनी देखरेख के लिए घर पर 12 डॉक्टर्स को नियुक्त किया था , जो नियमित तौर पर माइकल जैक्सन के सिर से लेकर पांव तक की जांच किया करते थे। माइकल जैक्सन ने अपने व्यायाम के लिए भी 15 लोगों को रखा हुआ था। इतना ही नहीं उनका खाना भी पहले लेबोरेटरी में चेक होता था, उसके बाद ही उन्हें खिलाया जाता था। ऐसा कहा जाता है कि माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। इसलिए वे हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर ही सोते थे। वह किसी से भी हाथ मिलाने से पहले दस्ताने पहनते थे और लोगों के बीच जाने से पहले मास्क लगाते थे।

Share on