NCB हिरासत मे आर्यन के साथ सेल्फी लेने वाला गोस्वामी है 3 साल से मोस्ट-वांडेट, पुलिस कर सकती है गिरफ्तार

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 08 अक्टूबर 2021, 2:55 अपराह्न

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद आर्यन खान के साथ सेल्फी लेने वाले किरण गोस्वामी इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है। दरअसल एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक ने ऐसा दावा किया है कि किरण गोस्वामी एक प्राइवेट डिटेक्टिव है। अब फिर से एक इससे जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रहे हैं।

किरण गोस्वामी किरण गोस्वामी

पूरी जानकारी के मुताबिक गोस्वामी पुणे में दर्ज एक केस में 3 साल से मोस्ट वांटेड है। गोस्वामी के सेल्फी सामने आने के बाद अब उसे गिरफ्तारी की डर सता रहा है। इस मामले में आज 3:00 बजे नवाब मलिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसमें कुछ अहम जानकारी सामने आ सकती है।

आपको बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो( एनसीबी) की तरफ से क्रूज पर की गई कार्यवाही कार्यवाही में किरण गोस्वामी बतौर गवाह शामिल हैं। पर इन पर 2018 में पुणे में धारा 420 के तहत मामला दर्ज है। गोस्वामी पर आरोप है कि उन्होंने चिन्मय देशमुख नाम के एक युवक से मलेशिया में नौकरी नौकरी दिलाने के नाम पर ₹3 लाख की धोखाधड़ी की है।


इतना ही नहीं गोस्वामी पर 2007 से 2018 तक धोखाधड़ी के 4 मामले दर्ज है, जिनमें कापुरवारी पुलिस स्टेशन, थाने मे  आईपीसी 107, 420 और 34 के तहत भी मामला दर्ज है, वही अंधेरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी 408, 419, 420, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा फारासखाना पुलिस स्टेशन में आईपीसी 105, 419, 420 के तहत मामला दर्ज है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।