शादी के तीन साल बाद मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट शेयर कर जाहिर की मां बनने की खुशी

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बन चुकी है। अभिनेत्री ने अपने मां (Priyanka Chopra Become Mother) बनने की खुशी सोशल मीडिया (Priyanka Chopra Instagram) के जरिए साझा की है। बता दे प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी (Priyanka Chopra Surrogacy) के जरिए मां बनी है। इस खबर को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Mother Post) ने सभी से अपनी निजता बनाए रखने की अपील भी की है। देसी गर्ल प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा करते हुए फैंस के साथ अपनी खुशी बांटी है।

मां बनीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान पोस्ट करते हुए लिखा- हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपने गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद…

whatsapp channel

google news

 

बधाई देने वालों का लगा तांता

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के माता-पिता (Priyanka Chopra And Nick Jonas Become Parents) बनने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई दोनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों एक बड़े सेलिब्रिटी है ऐसे में दोनों की फैन फॉलोइंग वैश्विक स्तर पर फैली हुई है। दोनों के फैंस कपल को उनके नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट पर बधाई देने वाले खास लोगों में उनके भाई भी शामिल है। इस दौरान उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ उनके बेबी का स्वागत किया है। वहीं एक्ट्रेस लारा दत्ता ने दोनों को नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। इसके अलावा अब तक प्रियंका के पोस्ट  पर 10 लाख से ज्यादा कमेंट और लाइक का आंकड़ा पार हो चुका है।

याद दिला दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज के साथ शादी की थी। यह दोनों की तीसरी शादी की सालगिरह है।

Share on