Thursday, June 1, 2023

गोगा कपूर ने निभाया था ‘कंस’ का किरदार, रियल जिंदगी में भी नफरत करने लगे थे लोग

आप सभी को बीआर चोपड़ा की “महाभारत” तो बखूबी याद होगी जिसने दर्शकों के दिल में एक अलग ही जगह बनाई हैं। तभी तो पिछले साल कोरोना महामारी के कारण हुए लॉक डाउन के दौरान एक बार फिर से इस धारावाहिक को प्रसारित किया गया और दर्शकों ने उसे उतना ही प्यार दिया जितना पहले दिया करते थे। इस बहुचर्चित सीरियल में निभाये गए एक एक किरदार आप सभी को याद ही होंगे।

इन्ही में से एक थे “गोगा कपूर” जिन्होंने इस धारावाहिक में श्री कृष्ण के मामा कंश का रोल निभाया था। गोगा कपूर ने अपने इस किरदार के लिए खूब लोकप्रियता बटोरी और हाल ये हुआ कि लोग असल जिंदगी में भी उन्हें कंस समझने लगे थे। तो चलिए आज हम आपको गोगा कपूर के बारे में कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताते हैं जो शायद ही कोई जानता होगा।

साल 1940 में 15 दिसंबर को जन्मे गोगा कपूर का असली नाम रविंदर कपूर था. उन्होंने साल 2011 में 3 अप्रैल को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। वैसे तो गोगा कपूर ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया हैं मगर उनका किरदार “कयामत से कयामत तक” में लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

गोगा अपने शुरुवाती दिनों में थिएटर में इंग्लिश प्ले किया करते थे। यही से उनकी महारत देख उन्हें इंडस्ट्री में बुलाया गया। साल 1971 में गोगा कपूर ने फ़िल्म जलवा से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अपने बॉलीवुड के करियर में या तो वह ज्यादातर विलेन का किरदार निभाया करते थे या फिर हीरो के साइड किक के किरदार में ही नजर आते थे।

whatsapp-group

कंस के किरदार से मिली लोकप्रियता

फिर गोगा कपूर के जीवन में वो मौका आया जब उन्हें लोकप्रियता मिली और उनके एक किरदार की वजह से उन्हें लोग कंस मामा समझने लगे। उन दिनों रामायण और महाभारत दोनो ही धारावाहिक लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता था। इस दोनो ही सीरिअल्स ने बहुत से एक्टर्स को बॉलीवुड में पहचान दिलाई और उनका करियर चमका दिया। गोगा कपूर भी उन्हें में से एक थे जिन्होंने बीआर चोपड़ा के निर्देशन में बने महाभारत में कंस का रोल निभाया था।

google news

अपनी बहन देवकी पर इतना अत्याचार क्यों किया?

लोगों के बीच उनका वो किरदार इतना फेमस हो चुका था कि गोगा कपूर जहां भी जाते थे लोग उनसे यही सवाल पूछते थे कि आखिर उन्होंने अपनी बहन देवकी पर इतना अत्याचार क्यों किया? महाभारत के अलावा गोगा कपूर ने ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘सागर’, ‘अग्निपथ’, ‘मर्द’ जैसी दर्जनों हिट फिल्मों में काम किया हैं.

Manish Kumar
Manish Kumarhttp://biharivoice.com/
Manish kumar is our Ediitor and Content Writer. He experience in digital Platforms from 5 years.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles