अपने मा-पिता की शादी मे शामिल हुआ यह 7 साल का बच्चा, गोद में लेकर दुल्हन ने लिए फेरे

आपने कई शादियां देखी होंगी, जिनकी लोग अक्सर चर्चा करते हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश में हुई एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको देखकर हर कोई हैरान था। इस विवाह की अनोखी बात यह थी कि यहां दुल्हा-दुल्हन ने अपनी गोद में 7 महीने को लेकर सात फेरे लिए।

महीने के बेटे को गोद में लेकर दुल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे

दरअसल, यह अनोखी शादी छतरपुर जिले के कुम्हार टोला गांव में शनिवार को हुई है। जहां दूल्हा करन और दुल्हन नेहा ने अपने 7 महीने के बेटे शिवांश की मौजूदगी में शादी की सारी रस्में की। जिसको देखकर हर कोई हैरान था। सब यही कह रहे थे कि हमने आज तक ऐसा विवाह नहीं देखा।

क्या है इनकी लव स्टोरी ?

अब आप यह सोच रहे होंगे कि इनकी शादी तो अब हो रही है तो इनका 7 महीने का बेटा कैसे आ गया? आइए इस राज से पर्दा उठाते हैं। छतरपुर जिला निवासी पप्पू अहिरवार का बेटा करण दिल्ली में रहता है। एक बार वह अपने गांव आया तो उसे अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की नेहा से प्यार हो गया। लड़का और लड़की अलग-अलग जाति के थे इसलिए उनके परिवार वाले शादी को मानने से इंकार कर दिया।

ऐसे में करण और नेहा को एक बड़ा कदम उठाना पड़ा और उन दोनों ने दिल्ली भाग जाने का फैसला किया। करन और नेहा भागकर दिल्ली आ गए। यहां 17 फरवरी 2018 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में इंटर कास्ट मैरिज कर ली। कुछ दिनों बाद 22 जून 2019 को इनके घर एक बेटे का जन्म हुआ इन दोनों ने बेटे का नाम शिवांश रखा।

whatsapp channel

google news

 

क्यों करनी पड़ी दोबारा शादी ?

जब इन दोनों के घर वालों को पता चला कि नेहा और करण को बेटा हो गया है तो उन लोगों ने आपस में मनमुटाव समाप्त कर लिए। इसके बाद नेहा और करण को दिल्ली से गांव बुलाया गया और इनकी दोबारा शादी करवाई गई। पूर्ण रीति रिवाज से एक बार फिर दोनों की शादी करवा दी। वकायदा नेहा और करण की फैमिली ने शादी के कार्ड भी छपवाए। ऐसे में 7 महीने के बेटे को भी अपने मम्मी-पापा की शादी में शामिल होने का मौका मिल गया।

Share on